गोरखपुर

गोरखपुर में अनियंत्रित कार ने राज्यमंत्री की गाड़ी में मारी टक्कर, दंपति गंभीर रूप से घायल …बाल-बाल बचे राज्यमंत्री

Gorakhpur Accident News: रविवार दोपहर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बेचन राम की गाड़ी में पीछे से एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। संयोग अच्छा था कि हादसे से ठीक पहले राज्यमंत्री गाड़ी से उतर चुके थे, इसलिए वे बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंत्री की गाड़ी पीछे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
2 min read
Jun 21, 2026
Up news, gorakhpur
राज्यमंत्री की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त (सोर्स: पत्रिका)

गोरखपुर के चौरी चौरा में उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया जब दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बेचन राम की इनोवा गाड़ी में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना से इनोवा के ड्राइवर ने फौरन हैंडब्रेक लगाया जिससे कि गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई।

इनोवा और पीछे से टक्कर मारने वाली कार दोनों के एयरबैग खुल गए।कार में बैठे पति-पत्नी को हल्की चोट आई। पुलिस ने दोनों को चौरी चौरा सीएचसी में भर्ती कराया। इनकी पहचान बाल मुकुन त्रिपाठी और विमला त्रिपाठी के रूप में हुई, दोनों देवरिया की तरफ से आ रहे थे। प्राथमिक इलाज के बाद विमला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेज रफ्तार कार ने राज्यमंत्री की गाड़ी में मारी टक्कर, दंपति घायल

जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के पास स्थित जेमिनी पैराडाइज में बाल मुकुन त्रिपाठी और विमला त्रिपाठी रहते हैं। रविवार दोपहर करीब 2 बजे देवरिया की तरफ से सफेद रंग की कार नंबर 23बीएच-5201ए से पति-पत्नी गोरखपुर जा रहे थे। तभी चौरी चौरा कस्बे की एक चाय की दुकान पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बेचन राम सरकारी इनोवा कार से पहुंचे। ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और राज्यमंत्री उतर का आगे बढ़े।

मंत्री के उतरते ही पीछे से कार ने मारी टक्कर

इस दौरान पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मारी। राज्यमंत्री की गाड़ी में चालक ने बचने के लिए हैंडब्रेक लगाया। इसके बाद भी तक गाड़ी घसीटती रही। कार के अंदर बैठे दंपति की एयर बैग खुलने की वजह से जान बच गई। दोनों को काफी चोट आई है। सीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि महिला का पैर टूट गया है।

कार ड्राइवर का ब्रेक पर से पैर हुआ स्लिप

बताया जा रहा है कि कार चालक का ब्रेक पर से पैर स्लिप हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। गाड़ी में टक्कर इतनी तेज थी कि मंत्री की गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मुंडेरा बाजार चौकी इंचार्ज अशोक शर्मा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों काे सीएचसी पहुंचाया। साथ ही दोनों गाड़ियां किनारे कराकर सड़क से जाम हटवाया।

Updated on:
21 Jun 2026 05:09 pm
Published on:
21 Jun 2026 05:09 pm