गोरखपुर

गोरखपुर में प्रेमी ने रात में नाबालिग प्रेमिका को मिलने बुलाकर ज्यादती की, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में प्यार में धोखेबाजी का मामला सामने आया है, जिसकी शिकार एक नाबालिग लड़की हुई है। पीड़िता के प्रेमी युवक ने झांसे में लेकर उसे रात में गांव के बाहर बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया।

less than 1 minute read
Jun 07, 2026
Gorakhpur news: up news
सांकेतिक इमेज

गोरखपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां सहजनवां थानाक्षेत्र में एक युवक ने झांसे में लेकर अपनी नबालिग प्रेमिका को आधी रात गांव में बुलवाया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस पूरी घटना के समय लड़के के दो दोस्त उनका वीडियो बनाते रहे। लड़की ने लोक-लाज के भय से इस वारदात के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

प्रेमी ने बाद में लड़की का वीडियो उसके मोबाइल पर भेज दिया। वीडियो देखते ही लड़की के होश उड़ गए। इसके बाद प्रेमी इसी वीडियो को माध्यम बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। जब बात बढ़ गई, तब पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद रविवार को सहजनवा थाने में तहरीर दी गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी आशीष निषाद, उसके दोनों दोस्तों दीपक और आर्यन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

झांसे में लेकर प्रेमिका को रात में बुलाया

जानकारी के मुताबिक सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ रहती है। लड़की की आशीष निषाद से काफी समय से दोस्ती थी फिर दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। लड़की का कहना है कि आशीष ने 5 जून की देर रात उसको गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया।

प्रेमी के बार-बार कहने पर वह मिलने गई, दोनों रात के अंधेरे में खेतों की तरफ पहुंचे। वहां आशीष के दो दोस्त भी मौजूद थे, जिन्हें देख लड़की घबराई, लेकिन आशीष ने भरोसा दिलाकर शांत कर दिया।

जबरन दुष्कर्म किया

प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने बुलाया फिर जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान दोस्तों ने वीडियो बनाया। यही वीडियो दिखाकर आरोपियों ने पीड़िता को ब्लैकमेल किया। परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
07 Jun 2026 11:57 pm