गोरखपुर

घर में अकेली थी लड़की, तभी पहुंच गया आरोपी, कपड़े फाड़कर रेप की कोशिश

गोरखपुर में 20 साल की युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और रेप की कोशिश का मामला सामने आया है।
2 min read
Mar 09, 2026
8 year old girl raped after entering her home shocking incident in bareilly up
representative picture (patrika)

Gorakhpur Crime News: यूपी में गोरखपुर के शाहपुर इलाके में 20 साल की एक युवती के साथ बहुत बुरी घटना हुई। आरोपी युवक ने उसके घर में घुसकर उसके कपड़े फाड़ दिए और गलत तरीके से छूने की कोशिश की। वहीं आरोपी जबरदस्ती रेप करने की कोशिश कर रहा था। यह मामला 5 मार्च को दोपहर के समय हुआ। जानकारी के मुताबिक, उस दिन युवती घर में अकेली थी। उसकी मां पड़ोस में होली मिलने गई थी। तभी रहमत अली नाम का युवक बहाना बनाकर घर में घुस आया। युवती कुछ समझ पाती, उसने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने युवती का मुंह दबा दिया ताकि वह चिल्ला न सके। फिर उसने उसके कपड़े फाड़ दिए और बदतमीजी की। जबरदस्ती रेप करने की कोशिश की।

मां के आने पर आरोपी भागा

युवती के जोर-जोर से चिल्लाने पर उसकी मां दौड़कर घर में आई। मां को देखते ही आरोपी रहमत अली घबरा गया। उसने युवती को छोड़ दिया और दोनों मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी। धमकी देते हुए वह वहां से भाग गया। घटना के बाद युवती और उसकी मां बहुत डर गई। उसे लगा कि कहीं आरोपी वापस आकर उन्हें नुकसान न पहुंचा दे। इसी डर से वे तीन दिन तक घर से बाहर नहीं निकलीं। युवती की मानसिक हालत बहुत खराब हो गई। वह उदास रहने लगी और अवसाद में चली गई। किसी से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी।

मां के समझाने पर थाने गई

काफी समझाने-बुझाने के बाद रविवार को युवती ने हिम्मत जुटाई। वह अपनी मां के साथ शाहपुर थाने गई और रहमत अली के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी रहमत अली पीड़िता के घर से सिर्फ एक किलोमीटर दूर किराए के मकान में रहता है। लेकिन घटना के बाद से वह अपने कमरे में ताला लगाकर फरार है। शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि FIR दर्ज हो चुकी है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। इस मामले की जांच दरोगा अंकित पटेल को सौंपी गई है। साक्ष्यों के आधार पर जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
09 Mar 2026 12:19 pm
Published on:
09 Mar 2026 12:19 pm