गोरखपुर

गोरखपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 1.27 करोड़ मूल्य के गायब मोबाइलों की हुई बरामदगी…धारकों के खिले चेहरे

गोरखपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से लगभग तीन सौ लोगों के गायब हुए मोबाइल की बरामदगी कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है, आज इन मोबाइलों को उनके उपभोक्ताओं को SP सिटी ने वितरित किया।
2 min read
Apr 10, 2026
Up news, gorakhpur
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, SP सिटी निमिष पाटिल

गोरखपुर पुलिस ने जिले के कई थाना क्षेत्र में खोए हुए 852 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 27 लाख 78 हजार 4 सौ 17 रुपए है। इन मोबाइलों की बरामदगी में CEIR टेक्निक का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने सेंट्रल एक्यूपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल के माध्यम से क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम की टीम ने कामयाबी हासिल की। टीम ने गायब मोबाइल में लगे सिम को ट्रैस करके डिटेल निकाला और लोकेशन ट्रैक कर खोज निकाला। SP सिटी निमिष पाटिल ने आज पुलिस लाइन में मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया।

CEIR पोर्टल से मिली गायब मोबाइलों की जानकारी

SP सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में CEIR पोर्टल पर हुए रजिस्ट्रेशन और विभिन्न थानों में मिली शिकायत के बाद सीसीटीएनएस सेल की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही थी।पोर्टल पर डाले गए ट्रैसिबिलिटी डिटेल्स के आधार पर टीम ने खोये हुए मोबाइल में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड का डिटेल निकाला और लोकेशन ट्रेस कर फोन का पता लगाया। टीम की लगातार कारवाई के बाद कुल 852 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 27 लाख 78 हजार 4 सौ 17 रुपए है।

गोरखपुर पुलिस ने अब तक साढ़े चार करोड़ कीमत के मोबाइल किया बरामद

SP सिटी ने बताया कि भारत सरकार की ओर से जब से इस पोर्टल की शुरुआत की गई है तबसे गोरखपुर पुलिस ने कुल 2,637 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 4,49,35,584 है। SP सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि अगर किसी का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गायब हो जाता है तो उसकी यूनिक आईडी CEIR पोर्टल पर रजिस्टर कराएं। नजदीक थाने पर इसकी सूचना दें।

यूनिक आईडी CEIR पोर्टल पर रजिस्टर होने के बाद अगर कोई वह डिवाइस इस्तेमाल करता है तो तुरंत उसका अलर्ट थाने पर पहुंच जाता है। जिसकी मदद से ट्रेस करके ढूंढ निकलेगी और वापस मंगवा कर स्वामी को सौंप दिया जाएगा।

थानावार बरामद मोबाइल

पूरी जानकारी के मुताबिक कैंट-227, पिपराइच-79, बड़हलगंज-76, गोला-59, गोरखनाथ -52, शाहपुर -49, चिलुआताल-41, रामगढताल -35, राजघाट-29, बासगांव-22, खोराबार-21, झंगहा-21, हरपुर बुदहट-18, तिवारीपुर-17सहजनवा-14 16.कोतवाली-12 17.कैम्पियरगंज-13 18.गगहा-11 19.गीडा-12 20.बेलीपार-11 21.एम्स-8 22.सिकरीगंज-7 23.गुलरिहा-6 24.खजनी-5 25.पीपीगंज-4 26.उरूवा बाजार-3 कुल -852

Updated on:
11 Apr 2026 02:24 pm
Published on:
10 Apr 2026 07:45 pm