गोरखपुर

गोरखपुर को मिलेगा आईटी पार्क, नौकरियों की होगी बाहर… सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

सीएम योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को रामनवमी के अवसर पर कन्याओं का पांव पखारेंगे। उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसेंगे। उसके बाद भगवान राम के बालरूप को झूला झुलाएंगे।
2 min read
Mar 23, 2026
Up news, gorakhpur
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को गोरखपुर पहुंचेंगे, 26 को गीडा स्थित आईटी पार्क का लोकार्पण करेंगे। वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एयर कंडीशंड महिला छात्रावास का शिलान्यास करेंगे। इसी दिन योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

MMMTU में पावरग्रिड गर्ल्स हॉस्टल खुलेगा

सीएम योगी शाम को गोरखनाथ मंदिर में महानिशा पूजा करेंगे। 27 को रामनवमी के अवसर पर मंदिर में कन्या पूजन करेंगे और कन्याओं को भोजन परोसेंगे। इस कारण सीएम के आगमन को देखते हुए अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

पावरग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया की ओर से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय MMMTU को सीएसआर केतहत महिला छात्रावास के लिए 13 करोड़ 66 लाख रुपये दिए गए हैं। अगस्त में दीक्षांत समारोह के दौरान इसके लिए एमओयू हुआ था। इस छात्रावास का नाम पावरग्रिड गर्ल्स हॉस्टल होगा।

4 हजार वर्ग मीटर में निर्मित यह हॉस्टल 4 मंजिल का होगा। इसमें 48 कमरे होंगे और एक कमरे में 3 छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी। हॉस्टल में खेलकूद की सुविधाएं भी होंगी। एसी लगवाने पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आएगा और उसे प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वहन करेगा।

आईटी पार्क में मिलेगी दो हजार लोगों को नौकरियां

गीडा में निर्मित आईटी पार्क सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी आफ इंडिया (STPI) द्वारा बनाया गया है। सेक्टर 7 में 14 हजार 500 वर्ग फीट में निर्मित इस आईटी पार्क में आईटी सेक्टर की कंपनियां अपने कार्यालय खोलेंगी। कंपनियों से STPI द्वारा बातचीत जारी है। फिलहाल आईआईएम लखनऊ का एक्यूबेशन सेंटर यहां खुल रहा है। उन्हें जगह आवंटित कर दी गई है। इसमें 20 सीटें होंगी। आईआईएम लखनऊ यहां भी प्रशिक्षण शुरू करेगा।

यहां आईटी सेक्टर, बीपीओ आदि से जुड़े रोजगार होंगे और उसके लिए मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उम्मीद है कि यहां 15 सौ से 2 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। STPI के अधिकारी गोरखपुर पहुंच चुके हैं। लोकार्पण के बाद यहां कंपनियों को जगह आवंटित कर दिया जाएगा।

Updated on:
23 Mar 2026 02:20 pm
Published on:
23 Mar 2026 02:20 pm