गोरखपुर

चर्चित हुक्का बार गैंगरेप केस की पीड़िता का अपहरण, छोटी बहन भी गायब…हड़कंप

गोरखपुर के चर्चित होटल-हुक्का बार गैंग रेप कांड में आरोपियों ने पीड़िता का ही अपहरण कर लिया गया है। आरोपित उसकी छोटी बहन को भी साथ ले गए हैं।
2 min read
Mar 13, 2026
Up news, gorakhpur
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, गैंगरेप पीड़िता का अपहरण

गोरखपुर में बीते वर्ष जनवरी में चर्चित होटल-हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड इस घटना की मुख्य गवाह पीड़िता और उसकी छोटी बहन का अपहरण कर लिया गया है।

पीड़िता की मां का आरोप है कि मुकदमे में समझौता करने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था। बात न मानने पर यह घटना हुई। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने बुधवार को अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

मां का आरोप…पड़ोस में रहने वाली महिलाएं साथ ले गईं

पीड़िता की मां ने तहरीर में लिखा है कि कुछ समय से तीन-चार महिलाएं उनके घर के पास किराए पर रह रही थीं। उन्होंने धीरे-धीरे बेटी से मेलजोल बढ़ाया और घर आना-जाना शुरू कर दिया। करीब तीन दिन पहले वही लड़कियां उनकी दोनों बेटियों को अपने साथ ले गईं, जिसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है।

इस माह है मुकदमे की सुनवाई

उसने बताया कि इस माह मुकदमे की सुनवाई होने वाली है। आशंका है कि पीड़िता गवाही न दे, इसलिए आरोपियों ने अपने सहयोगी लड़कियों के साथ घटना को अंजाम दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही होटल और हुक्का बार के संचालक समझौता करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन पीड़िता तैयार नहीं हुई।

शाहपुर क्षेत्र में बड़े सेक्स रैकेट का हुआ था खुलासा

बता दें कि जनवरी 2025 में शाहपुर थानाक्षेत्र के हुक्का बार पर छापा मारकर पुलिस ने कई युवक और युवतियों को पकड़ा था। उसी समय यहां किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी और बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था।

पुलिस ने 18 लोगों को भेजा था जेल, हुई थी गैंगस्टर की कारवाई

पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, देह व्यापार और पॉक्सो एक्ट की पुष्टि होने के बाद 18 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी।

SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मोबाइल फोन लोकेशन, सर्विलांस और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा, जिन आरोपी पहले जमानत पर छूटे हैं, उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
13 Mar 2026 02:25 pm
Published on:
13 Mar 2026 02:24 pm