गोरखपुर

‘वैन से आ रही थी चिल्लाने की आवाज’, गोरखपुर में युवती के किडनैपिंग की खबर से हड़कंप, 2 घंटे बाद खुला सच

Gorakhpur Police: शनिवार देर रात बाइक सवार युवकों ने युवती के अपहरण होने की आशंका से यूपी और गोरखपुर पुलिस को तेजी से भागती वैन का वीडियो बनाकर ट्वीट किया।
2 min read
Jul 26, 2026
Up news, kidnapping case
यूपी पुलिस को किया गया ट्वीट

Gorakhpur News: गोरखपुर में शनिवार की रात पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती के अपहरण का ट्वीट वायरल हुआ। यूपी पुलिस के X पर देर रात करीब 12 बजे गोरखपुर से एक वीडियो शेयर किया गया। जिसमे बताया गया कि एक वैन से युवती के चिल्लाने की आवाज आ रही है और चालक तेजी से वैन भगा रहा है। उसके साथ अनहोनी हो सकती है।

ट्वीट वायरल होते ही कैंट पुलिस हुई एक्टिव

ट्वीट के बाद एक्टिव हुई कैंट पुलिस लगभग दो घंटे तक भागदौड़ की साथ ही सोशल मीडिया का सहारा लिया गया तब पता चला कि महिला की तबीयत खराब थी और वह दर्द से कराह रही थी, उसका पति उसे अस्पताल लेकर जा रहा था। इसकी पुष्टि करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

महिला के कराहने की आवाज और भागती वैन देख युवकों ने किया ट्वीट

पुलिस के मुताबिक, कैंट थानाक्षेत्र स्थित मोहद्दीपुर रोड पर रात करीब 12 बजे एक मारुति वैन जा रही थी। उसमें महिला दर्द से कराह रही थी। उसकी आवाज बगल में चल रहे पल्सर सवार युवक सुने तो चौंक गए, इसके साथ ही गाड़ी भी तेजी से भाग रही थी। अनहोनी की अंदेशा पर युवकों ने वीडियो बनाया और तत्काल यूपी और गोरखपुर पुलिस के एक्स हैंडल पर टैग करते हुए शेयर कर दिया। इसमे कार और अपनी पल्सर का नंबर भी शेयर किया।

पुलिस ने गाड़ी नंबर से मालिक को ट्रेस किया

CO कैंट आभा सिंह ने बताया कि ट्वीट के संबंध में थाना प्रभारी कैंट संजय सिंह ने तत्काल जांच पड़ताल शुरू कर दी। कार नंबर UP 84 AN 8942 को ई चालान एप के माध्यम से ट्रेस कर कार मालिक से बात की गई। उन्होंने ने बताया कि मैनपुरी जिले के करैल चौक निवासी अन्नू शाक्य मेरे परिवार के साथ कुशीनगर घूमने गए थे।

परिवार की महिला की खराब थी तबियत- कार मालिक

जहां से वापस लौटते समय अचानक कार में सवार महिला विमलेश शाक्य पत्नी राहुल शाक्य को पेट में अचानक दर्द होने लगा, जिस पर कार चालक तेजी से गाड़ी चलाते हुए अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। अयोध्या रोड पर स्थित नव्या क्लिनिक में डॉक्टर लोकेश यादव ने दवा इलाज किया।

कैंट पुलिस ने वाहन चालक, गाड़ी में सवार सभी व्यक्तियों से वीडियो कॉलिंग से बात की, अपहरण की कोई भी घटना प्रकाश में नहीं आई। वैन चालक ने बताया कि जब मैं गाड़ी को तेजी से ले जा रहा था तो पीछे आ रहे पल्सर सवार युवकों ने पूछा तो मैने बताया कि परिवार की महिला को तेज दर्द हो रहा है, अपहरण जैसी कोई बात नहीं है। फिलहाल महिला को राहत मिलने पर परिवार देर रात मैनपुरी के लिए रवाना हो गया।

Updated on:
26 Jul 2026 04:12 pm
Published on:
26 Jul 2026 04:12 pm