गोरखपुर

“निधि आपके निकट 2.0”…12 जिलों में एक साथ लगेगा कैंप, PF और पेंशन से जुड़े सभी काम निपटा लें कर्मचारी

कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने एक विशेष पहल की है। इस पहले से गोरखपुर समेत 12 जिलों के कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इसके तहत सभी जिलों में कैंप लगाकर समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

2 min read
Apr 25, 2026
Up news, EPFO
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, EPFO लगाएगा कैंप

गोरखपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से कर्मचारियों को विशेष सुविधा देते हुए 27 अप्रैल 2026 को “निधि आपके निकट 2.0” के तहत कैम्प लगाया जाएगा। इस कैम्प में PF और पेंशन से जुड़े सभी काम एक ही जगह पर किए जाएंगे, जिससे लोगों को ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस अभियान के तहत गोरखपुर समेत कुल 12 जिले बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, बलिया और श्रावस्ती में एक ही दिन कैम्प लगाया जाएगा। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने जिले में ही सुविधा मिल सकेगी।

EPFO के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित होगा कैंप

गोरखपुर में यह कैम्प EPFO के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित होगा। लोग सीधे वहां पहुंचकर अधिकारियों से मिल सकेंगे और अपनी समस्या का समाधान करा सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी। इस बार कैम्प में लंबे समय से बंद पड़े PF खातों पर खास ध्यान दिया जाएगा। EPFO ने इसके लिए अलग से अभियान शुरू किया है, जिसमें ऐसे खातों को चिन्हित कर उनका निपटान किया जाएगा, ताकि लोगों को उनका जमा पैसा मिल सके।

PF के सभी जरूरी काम होंगे आसान

कैम्प में UAN एक्टिवेशन, आधार-पैन KYC अपडेट, PF निकालना (क्लेम), PF ट्रांसफर और बैलेंस चेक जैसे सभी काम मौके पर किए जाएंगे। जिन लोगों के काम लंबे समय से अटके हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। पेंशन लेने वाले लोगों के लिए कैम्प में अलग सुविधा रहेगी। यहां जीवन प्रमाण पत्र जमा करने, पेंशन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और जरूरी जानकारी देने का काम किया जाएगा, जिससे बुजुर्गों को राहत मिलेगी।

रोजगार योजना की जानकारी और रजिस्ट्रेशन

कैम्प में लोगों को रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। जो लोग इन योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, उनका रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योजनाओं से जुड़ सकें। लोगों की सुविधा के लिए कैम्प में QR कोड की व्यवस्था की गई है। इससे कुछ जरूरी प्रक्रियाएं जल्दी पूरी हो सकेंगी और लोगों को कम परेशानी होगी।

विभाग का प्रयास...मिले बेहतर सुविधा

EPFO के क्षेत्रीय अधिकारी अनुनय श्रीवास्तव ने कहा कि 27 अप्रैल को लगने वाले इस कैम्प में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचें और अपने PF व पेंशन से जुड़े काम निपटाएं। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर सुविधा मिले।

Published on:
25 Apr 2026 01:56 pm