गोरखपुर

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर आक्रोशित सपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन, पुलिस व सरकार पर संरक्षण का आरोप

सपा ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा-सरकार गुंडे-माफियाओं को दे रही संरक्षण

less than 1 minute read
उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर आक्रोशित सपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन, पुलिस व सरकार पर संरक्षण का आरोप

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद आक्रोशित सपाइयों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन कर पुलिस व यूपी सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। सपाइयों का कहना था कि उन्नाव पीड़िता अगर जिंदगी की जंग हारी है तो उस निर्ममता में पुलिस व सरकार भी शामिल है। यूपी में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, गुंडे-बदमाश सरकार चला रहे हैं।

इस प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन की कड़ी में गोरखपुर कलक्ट्रेट पर जुटे सपाइयों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि प्रदेश में बहू-बेटियां असुरक्षा, भय और आतंक में जी रहीं है। भाजपा सरकार पूर्णतया असंवेदनशील बन गई है और अपने संवैधानिक दायित्वों के निर्वाह में भी विफल है। अन्याय और अपराध का डरावना चेहरा बन चुकी राज्य सरकार सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
धरना-प्रदर्शन कर रहे सपाइयों ने मृतका की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, गीतांजलि यादव, विजय बहादुर यादव, रजनीश यादव, साधु यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, किसान सिंह सैथवार, हाजी शकील अंसारी, सहाब अंसारी, सिंहासन यादव, अशोक यादव, मुन्नी लाल यादव, उर्मिला देवी, नगीना प्रसाद साहनी, आकाश चैहान, जितेंद्र यादव, मृत्युंजय यादव बिट्टू, फहीम गुड्डू,, अख्तर जहां, गिरीश यादव, अवधेश पांडे, राजीव यादव, इमरान खान, शिवशंकर गौड़, कमर कुरैशी राजू, हमीदुद्दीन अंसारी, विजय यादव, राजकुमारी देवी, जावेद खान, नमिता सिंह, वेंकटेश तिवारी, श्याम यादव आदि मौजूद रहे।

Published on:
07 Dec 2019 03:20 pm
Also Read
View All