गोरखपुर

इंस्टाग्राम पर जिसे दी धमकी, कॉलेज कैंपस में घुस कर उसी ने मारी गोली…असलहा लहराते हुए फरार

गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में कोआपरेटिव इंटर कॉलेज के 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात दोपहर में हुई जब मृतक छात्र कैंपस में मौजूद था।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2025, 12:16 PM IST
Up news, gorakhpur,
फोटो सोर्स: पत्रिका, मृत छात्र

गोरखपुर में पिपराइच थानाक्षेत्र में मनबढ़ों ने एक छात्र की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में हुई। मृतक इसी कॉलेज में ग्यारहवीं का छात्र था उसकी पहचान सुधीर भारती के रूप में हुई जो पिपराइच कस्बे का ही निवासी है। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और विद्यालय को तत्काल बंद कर दिया गया।

छात्र सुधीर को कैंपस में सीधे गोली मारी गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्या की वारदात के समय सुधीर कॉलेज के मैदान में मौजूद था। इसी दौरान मोहल्ले के चार युवक पहुंचे। आरोप है कि पहले से चल रहे विवाद में असलहा निकालकर फायर कर दिया, गोली सीधे सुधीर को लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े एक बजे स्कूल के खेल मैदान में गोली चलने की सूचना मिलते ही छात्रों और शिक्षकों में दहशत फैल गई।

असलहा लहराते आरोपी फरार, कॉलेज में दहशत

हत्या की वारदात के बाद कॉलेज में अफरा तफरी मच गई। क्लास में छात्रों ने दरवाजे बंद कर लिए। सूचना पर पिपराइच पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपी मोहल्ले के ही बताए जा रहे हैं, जो घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ताबड़तोड़ हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृत छात्र के परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन है।

आरोपी के घर पर भीड़ ने किया हमला

गोली मारने की खबर सुनते ही मृतक छात्र के परिवार वाले भी कॉलेज पहुंच गए और शव को देखते ही चीखने-चिल्लाने लगे। जब पुलिस शव को लेकर गांव पहुंची तो गुस्साई भीड़ ने आरोपी छोटू के घर पर हमला कर दिया, लेकिन किसी तरह से पुलिस ने मामले को शांत कराया। भीड़ शव को छोटू के घर से सामने रखकर प्रदर्शन करने लगी।करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

SSP बोले...जल्द होगी गिरफ्तारी

आक्रोशित मुहल्ले के लोगों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। SSP राजकरण नैय्यर ने कहा कि परिवार ने कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं, उनके घरों में दबिश दी गई है। एक को हिरासत में लिया गया है, अन्य आरोपियों के भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पूरा मामला इंस्टाग्राम पर लगाए गए स्टेट्स की वजह से हुआ सामने आ रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Updated on:
27 Dec 2025, 12:16 PM IST
Published on: