गोरखपुर

आम लोगों की जेब पर मार, चाय-नाश्ता भी होगा महंगा! यूपी में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बड़ी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी

UP Commercial Gas Cylinder Price: उत्तर प्रदेश में तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। 19 किलो का सिलिंडर अब 3255.50 रुपये में मिलेगा। जानिए सभी सिलिंडर के नए दाम।

2 min read
May 01, 2026
commercial cylinder price hike, LPG price increase
Commercial Gas Cylinder Price in UP | फोटो सोर्स- Gemini

UP Gas Cylinder Price: उत्तर प्रदेश में तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी की है। 1 मई 2026 से लागू हुई नई दरों के बाद अब यह सिलिंडर 3255.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 2262.50 रुपये था। घरेलू गैस कनेक्शन के नियमों में बदलाव और रसोई गैस संकट के कारण हाल ही में कमर्शियल सिलिंडर की मांग काफी बढ़ गई थी।कीमतों में हुए इस रिकॉर्ड उछाल से छोटे-बड़े व्यवसायियों, होटलों और मांगलिक आयोजनों के बजट पर सीधा असर पड़ेगा।

घरेलू सिलिंडर की कीमतें स्थिर

आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यूपी में यह सिलिंडर पहले की तरह 975 रुपये में ही उपलब्ध रहेगा। वहींं अप्रैल में इसकी कीमत 915 रुपये थी।

अन्य सिलिंडर की नई कीमतें

महंगाई का असर कमर्शियल सिलिंडर के सभी प्रकार के वजन पर पड़ा है। नई दरों का विवरण इस प्रकार है-

  • छोटू सिलिंडर (5 किलोग्राम): इसकी कीमत 597.50 रुपये से बढ़कर 862 रुपये हो गई है। इसका नया कनेक्शन भी 1541.50 रुपये से महंगा होकर 1803.50 रुपये हो गया है। इस सिलिंडर की गैस का प्रति किलोग्राम मूल्य अब 171.5 रुपये पड़ रहा है।
  • 19 किलोग्राम सिलिंडर : इसकी कीमत 2285 रुपये से बढ़ाकर 3278 रुपये कर दी गई है।
  • 47.5 किलोग्राम सिलिंडर : इस सिलिंडर की कीमत में 2482.50 रुपये का इजाफा हुआ है। पहले यह 5708.50 रुपये में मिलता था, जो अब 8191 रुपये हो गया है।
  • 2 किलोग्राम सिलिंडर: इसके रिफिल की कीमत 273.50 रुपये से बढ़कर 370 रुपये हो गई है, जबकि कनेक्शन के साथ इसका दाम 981.50 रुपये से बढ़कर 1078 रुपये हो गया है।

मांग में वृद्धि और उसका असर

कमर्शियल सिलिंडर की गैस का दाम अब 171.08 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। रसोई गैस संकट और घरेलू गैस की डिलीवरी के लिए ऑथेंटिकेशन कोड की अनिवार्यता के बाद से आम लोगों ने भी कमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। ऐसे में कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और शादी-समारोहों के आयोजनों का बजट बिगड़ सकता है और साथ ही आम आदमा की जेब पर भी भार आ सकता है।

Published on:
01 May 2026 12:53 pm