गोरखपुर

यूपी की वांटेड BSA जल्द घोषित होगी भगोड़ा, टीचर सुसाइड केस में है वांछित

गोरखपुर में फरवरी माह में एक टीचर ने अपने घर में फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया था, इस बीच उसने सुसाइड लेटर और वीडियो में देवरिया की BSA शालिनी श्रीवास्तव और क्लर्क संजीव सिंह पर आरोप लगाया।

2 min read
Apr 28, 2026
फ़ोटो सोर्स: फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी टीचर सुसाइड केस में अब तक देवरिया की सस्पेंड BSA शालिनी श्रीवास्तव और क्लर्क संजीव सिंह जिन पर 25-25 हजार इनाम घोषित है पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस अब दोनों को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी में है, इसके लिए जल्द ही कोर्ट में आवेदन देने की तैयारी करने के जुटी है। NVW जारी होने के बावजूद दोनों कोर्ट में हाजिर नहीं हुए हैं। पुलिस ने अब आरोपियों की संपत्ति कुर्क कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा: हरदोई की तरफ जाने वाले सभी मार्गों में लगी नो एंट्री, देखें रूट डायवर्जन

जानिए पूरा मामला

बता दें कि कुशीनगर जिले के हरैया बुजुर्ग निवासी कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरी बाजार स्थित विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। कोर्ट के आदेश के बावजूद घूस न देने पर वेतन बहाल न होने और लगातार टार्चर से परेशान होकर उन्होंने 21 फरवरी को गोरखपुर के गुलरिहा स्थित आवास में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था।

सुसाइड नोट और वीडियो में BSA, क्लर्क, प्रिंसिपल पर लगाया आरोप

कृष्ण मोहन ने लिखे गए सुसाइड नोट और वीडियो में BSA शालिनी श्रीवास्तव, क्लर्क संजीव सिंह और रिटायर प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह पर नियुक्ति बहाली के नाम पर 16 लाख रुपये मांगने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर गुलरिहा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में रिटायर प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि BSA और क्लर्क अब भी फरार हैं।

पुलिस ने घोषित कर रखा है 25-25 हजार रुपये इनाम

कारवाई के क्रम में पुलिस पहले दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुकी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 25-25 हजार रुपये कर दिया गया। इनकी गिरफ्तारी के चार टीमें लगातार कई जिलों में दबिश दे रही हैं, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं है। CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, अब आगे की विधिक कारवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

जब नहीं मिली एंबुलेंस, तो बाइक बनी सहारा: आगरा का वायरल वीडियो उठा रहा स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल
Published on:
28 Apr 2026 10:20 am
Also Read
View All