शहर के कैंट थानाक्षेत्र में सिपाही से नशे की हालत में युवती के द्वारा हाथापाई का मामला आया है, इसमें शांति भंग के मामले में कारवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों का चालान कर दिया।
गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र में एक युवती ने एक सिपाही पर ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बरसात कर उसे धक्का देकर कॉलर भी खींची, इस घटना से वहां कुछ देर के लिए शोर शराबा होता रहा। खुद को अकेला देख सिपाही वहां से भाग निकला, बाद में उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस वहां मौजूद युवती समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।
फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती और उसके साथी शराब पीकर हंगामा कर रहे थे जिससे आसपास के लोगों को दिक्कत हो रही थी। सिपाही जब शांत कराने पहुंचा तो उसके साथ हथियाई की गई। पुलिस ने दो महिलाओं और 2 युवकों का शांति भंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया, इस विवाद का फोटो वायरल होने पर अब यह मामला चर्चा में आया है।
थाना पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर को सूचना मिली कि इंजीनियरिंग कालेज के पास एक मॉडल शॉप के बाहर कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी का सिपाही मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बताता कि यहां सिपाही ने हंगामा करने वाली लड़की को समझाने की कोशिश की, मगर वह उल्टे सिपाही पर ही भड़क गई और उसके साथ हाथापाई करते हुए उसकी वर्दी नोच दी और सिपाही को धक्का दे दी। सिपाही खुद को अकेला देख वहां से भाग कर थाने में सूचना दिया।
इसके बाद चौकी से फोर्स पहुंची और सिपाही के साथ हाथापाई करने वाली युवती, उसकी साथी एक महिला और दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाई। पुलिस ने सभी आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया तब रिपोर्ट में सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने कारवाई करते हुए सभी शांति भंग में चालान कर दिया।