ग्रेटर नोएडा

सत्ता की हनक दिखा सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

भाजपा नेता का नाम सुन पहले पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस, कोर्ट के आदेश पर हुई भाजपा नेता पर कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 10:56 AM IST
Greater Noida
सत्ता की हनक दिखा सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा. जेवर कोतवाली पुलिस ने लोगों को रेलवे में नाैकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले भाजपा नेता धीरेंद्र व उसके साथी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपी धर्मेंद्र और वीरेंद्र फरार हो गए हैं। बता दें कि नीमका गांव निवासी एक व्यक्ति ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम 2.70 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, नीमका निवासी राजकुमार शर्मा की बेटी इति कौशिक रेलवे में नौकरी की तलाश कर रही थी। 17 नवंबर 2016 को नंगला बंजारा निवासी दो सगे भाइयों धर्मेंद्र और वीरेंद्र ने अपने भाई धीरेंद्र की रेलवे में पहुंच बताकर 4 लाख रुपये में नौकरी लगवाने का दावा किया। धीरेंद्र भाजपा नेता है। इसलिए पीड़ित राजकुमार ने उसकी बातों में आकर उसे 2.70 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि इसके बाद भाजपा नेता ने रेलवे भर्ती बोर्ड कोलकाता का नियुक्ति पत्र भी दे दिया। दो साल बाद ज्वाइनिंग नहीं होने पर पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो उसे चेक थमा दिया गया, लेकिन आरोपी ने चेकबुक को पहले ही बंद करा दिया था।

पीड़ित राजकुमार ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर रविवार को आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया और दबिश देकर आरोपी भाजपा नेता और उसके साथी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य आरोपी धर्मेंद और वीरेंद्र की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह