ग्रेटर नोएडा

Eros Sampoornam Society के निवासियों ने मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर बिल्डर के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

खबर की मुख्य बातें- -Eros Sampoornam Society के सैकडों Residents ने पैदल मार्च करते हुए बिल्डर के विरोध में जमकर नारेबाजी की -निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में जल का संकट मडरा रहा और मैनेजमेंट व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है -'साथ ही बिल्डर द्वारा एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।'
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2019, 3:53 PM IST
pic
Eros Sampoorn Society के निवासियों ने मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर बिल्डर के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट (Greater Noida West) के सेक्टर-2 स्थित इरोज सम्पूर्णम सोसायटी (Eros Sampoornam Society) के सैकडों रेजीडेंटों (Residents) ने इकठ्ठा होकर सोसायटी के अंदर पैदल मार्च करते हुए बिल्डर के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बिल्डर के मार्केटिंग ऑफिस में पहुंचकर लोगों ने 'गली गली में शोर है, संजय माथुर चोर है, मिल बांट कर खाते, इरोस को शर्माते-संजय माथुर हाय हाय’, जैसे नारों के साथ जमकर प्रदर्शन किया।

सोसायटी के निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में जल का संकट मडरा रहा और मैनेजमेंट व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। कोई सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं हैं। साथ ही बिल्डर द्वारा एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सोसायटी में रहने वाले सुहेल का आरोप है कि बिल्डर द्वारा हम लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। हम लोगों से मेंटिनेंस तो लिया जा रहा है लेकिन जो सुविधाएं हमें मिलनी चाहिए थी, वह हम लोगों को नहीं मिल रही हैं। जिसके चलते हम लोग बिल्डर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और अगर अब भी हम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम लोग न्यायालय का सहारा लेंगे।

रेजिडेंट का कहना है कि बिल्डर से कई बार मिलने की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन बिल्डर मिलने को ही तैयार नहीं है। वह बात करने के लिए उन लोगों को भेज देता है जो कोई भी फैसला लेने में स्वयं सक्षम नहीं हैं। जिसके चलते हम रेजिडेंट परेशान हैं। वही कुछ रेजिडेंट का यह भी कहना है कि यहां पर खुलेआम एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं है। फायर इक्युप्मेंट काम नहीं करते हैं। वहीं एसटीपी का गंदा पानी बाहर नालियों में छोड़ा जाता है। जनरेटर से उड़ने वाला धुआं वायु को दूषित कर रहा है। आरोप है कि इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नही है।

इस मामले में इरोज सम्पूर्णाम सोसायटी के कारपोरेट कामनुकेशन व इरोज ग्रुप के मीडिया प्रभारी अलक्षेन्द्र सिंह का कहना है कि रेजिडेंट यहां पर आये थे। जिनकी कुछ समस्याएं थीं, जिसे मैनिजमंट द्वारा तसल्ली पूर्वक सुना गया और नॉट किया गया है। जिन्हें जल्द ही इरोज ग्रुप के मालिक के समक्ष रखा जायेगा और जल्द ही इनका समाधान किया जायेगा। वही कुछ इशूज इन लोगों के ऐसे हैं जो निराधार व बेबुनियाद हैं।

Updated on:
9 Jul 2019, 3:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी