31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह साल बाद भी नहीं मिला फ्लैट तो बायर्स ने बिल्डर के ऑफिस पहुंचकर किया ऐसा प्रदर्शन, देखने वाले रह गये हैरान

मुख्य बातें छह साल पहले फ्लैट कराया था बुक, अब तक नहीं मिला पजेशन पूरा रुपया देने पर भी आशियाना न मिलने से नाराज बायर्स ने किया प्रदर्शन बिल्डर ऑफिस का घेराव कर बायर्स ने किया प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 9 Jul 2019, 1:41 PM IST

news

छह साल बाद भी नहीं मिला फ्लैट तो बायर्स ने बिल्डर ऑफिस पर पहुंचकर किया ऐसा प्रदर्शन, देखने वाले रह गये हैरान

गाजियाबाद। भले ही सरकार द्वारा बिल्डरों की मनमानी को रोकने के लिए लाख प्रयास किये जा रहे, लेकिन हकीकत यह है कि अब भी बायर्स बिल्डरों की वादा खिलाफी और धोखाधड़ी से परेशान है। दरअसल ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में सामने आया है। जहां पर सोमवार को बड़ी संख्या में एकत्र हुए बायर्स ने बिल्डर के कार्यालय का घेराव किया। इतना ही नहीं बायर्स ने हाथों में तख्ती लेकर बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। लोगों का कहना है कि वह अपनी बात को गाजियाबाद जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार तक भी पहुंचाने का कार्य करेंगे।

जानकारी के अनुसार गाजिय़ाबाद के साहिबाबाद स्थित भारत सिटी में 2013 में बिल्डर प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराये थे। बायर्स का आरोप है कि बिल्डर ने कुछ पेमेंट उस समय ले ली थी। इसके बाद बाकी बची 95 प्रतिशत रकम वह पिछले छह सालों में बिल्डर को दे चुके है। इसके बाबजूद भी उन्हें अभी तक फ्लैटों पर पजेशन नहीं मिला है। बायर्स का आरोप है कि फ्लैट नहीं मिलने पर उन्होंने कई बार बिल्डर से संपर्क किया, लेकिन एक बार भी मिलने पर उन्हें जवाब नहीं दिया गया। आरोप है कि इसके बाद बिल्डर मिलने से बच रहा है।

बिल्डर ऑफिस का घेराव कर ऐसे किया प्रदर्शन

बिल्डर के रवैये से परेशान होकर मंगलवार को सैकंड़ों बायर्स एकत्र होकर बिल्डर ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने एकत्र होकर भारत सिटी का घेराव किया। बायर्स ने बताया कि 2013 से वो फ्लैट से पैसे भर रहे है, लेकिन उन्हें आज तक कब्जा नहीं मिला। कब्जा नही मिलने से बायर्स परेशान है और फ्लैट पाने के लिये प्रदर्शन कर रहे है। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई अपने फ्लैट लेने के लिए बिल्डर के यहां जमा कराई है। उसके बावजूद भी उन्हें छत नहीं मिल पा रही है। इसी के चलते बायर्स ने हाथों तपती लेकर प्रदर्शन किया। अब परेशान होकर बायर्स ने बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।