31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India vs New zealand: यूपी के इन तेज गेंदबाजों पर आज होगा दारोमदार, सभी की हैं नजरें

खबर की खास बातेंः- 1. मोहम्मद शमी ने विश्प कप में किया बेहतरीन प्रदर्शन2. भुवनेश्वर के चोटिल होने के बाद शमी को टीम में मिली थी एंट्री3. तेज गेंदबाज आज के मैच में निभा सकते है अहम भूमिका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 9 Jul 2019, 2:19 PM IST

Indian Team

भारतीय टीम

नोएडा.ICC world cup 2019: विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज न्यूजीलैंड और भारत के बीच मैनचेस्टर(Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड के क्रिकेट ग्राउंड(Cricket Ground) पर खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। विश्व कप में 2003 के बाद पहली बार दोनों टीमें 16 साल के बाद आमने-सामने होंगी। मीडिल क्रम में पिछले कुछ मैचोंं में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया है। मैनचेस्टर के मौसम को देखते हुए भारतीय टीम के कप्तान 3 तेज गेंदबाजों को मैदान में उतार सकते हैं। ऐसे में यूपी के मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

तेज गेंदबाजों की भूमिका हो सकती है अहम

अनुमान के मुताबिक मैनचेस्टर में बारिश नहीं होती है और बादल छाए रहते है तो तेज गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है। बादल की वजह से तेज गेंदबाजों को स्विंग और मूवमेंट मिलेगी। स्पिनर्स की बजाए सीमर्स को तरजीह भारतीय टीम (Indian Cricket Team) दे सकती है। भारत mohammed shami, jasprit bumrah, Bhuvneswer Kumar को उतार सकता है। ICC World Cup 2019 में इकलौते हैट्रिक मैन मोहम्‍मद शमी ने मौका मिलते ही खुद को साबित कर दिखाया है। अभी तक मोहम्मद शमी ने वल्र्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया है।

अमरोहा के रहने वाले है मोहम्मद शमी

ICC World Cup 2019 में अफगानिस्‍तान के खिलाफ लो स्‍कोरिंग मैच में मोहम्‍मद शमी ने हैट्र‍िक लेकर इतिहास रचा था। उसके बाद वेस्‍टइंडीज के खिलाफ भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और 5 विकेट झटके है। वहीं, बुलंदशहर के रहने वाले भुवनेश्‍वर कुमार भी शुरू के तीन मुकाबलों में अपना दम दिखा चुके हैं। भले ही भुवनेश्वर कुमार ने विकेट कम लिए हो, लेकिन उनकी स्विंग गेंदबाजी ने विदेशी बल्‍लेबाजों को परेशान जरूर किया है। हालांकि चोटिल होने की वजह से उन्हें बाहर बैठना पड़ा था। जिसकी वजह से मोहम्मद शमी को भारतीय टीम में खेलना का मौका मिला। शमी ने अपने प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट को सोचने पर मजबूर किया है।