ग्रेटर नोएडा

साहब! मुझे बचा लो…डूब जाउंगा, गर्लफ्रेंड भी साथ में है, कार में बैठकर युवक ने की पुलिस कॉल

Greater Noida fake Emergency : ग्रेटर नोएडा में शराब के नशे में धुत युवक ने कार कीचड़ में फंसने पर पुलिस को डूबने की झूठी सूचना दे दी। एनडीआरएफ और गोताखोरों को परेशान करने वाले इस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
2 min read
Fake call
नोएडा पुलिस को युवक ने की फेक कॉल, PC- Police

ग्रेटर नोएडा(Greater Noida fake Emergency) : देर रात में नोएडा में एक कॉल ने पूरे पुलिस विभाग को हिलाकर रख दिया। प्रशासन और बचाव टीम झटपट तैयार हुई और निकल गई। ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में शिवकुमार नाम के एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर घबराए स्वर में कहा, 'साहब! मुझे बचा लो… मेरी कार गहरे पानी में डूब रही है। मेरे साथ मेरी गर्लफ्रेंड भी है। अगर जल्दी मदद नहीं पहुंची तो हम दोनों की जान जा सकती है।'

कुछ महीने पहले नोएडा में युवराज नामक युवक की डूबने से हुई दर्दनाक मौत अभी ताजा थी, इसलिए पुलिस ने इस कॉल को बेहद गंभीरता से लिया। तुरंत दनकौर थाना प्रभारी मनोज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की विशेष टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया। इलाके में बचाव अभियान की खबर फैलते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर पहुंची तो सामने आया चौंकाने वाला सच

मंझावली पुल के पास पहुंचने पर पुलिस टीम हैरान रह गई। जिस कार के “गहरे पानी में डूबने” की सूचना दी गई थी, वह सड़क किनारे एक छोटे गड्ढे और कीचड़ भरे नरम इलाके में हल्की-सी फंसी हुई थी। पानी तो दूर, गहरी नदी या तालाब का नामोनिशान तक नहीं था। कार के अंदर युवक शिवकुमार अपनी महिला मित्र के साथ पूरी तरह सुरक्षित बैठा था।

जांच में खुलासा हुआ कि शिवकुमार ने काफी शराब पी रखी थी। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने गया था। रात के समय कच्चे रास्ते से गुजरते हुए कार कीचड़ में फंस गई। काफी कोशिश करने के बावजूद जब कार नहीं निकली तो उसने पुलिस को झूठी सूचना देकर फ्री में मदद मंगवाने की चालाकी सोची। उसने जानबूझकर “कार डूब रही है, हम मर रहे हैं” वाली ड्रामेटिक कहानी गढ़ ली।

पुलिस ने आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार

इस घटना से न सिर्फ पुलिस बल्कि पूरे बचाव तंत्र को बेवजह परेशानी उठानी पड़ी। सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हुआ और इलाके में अनावश्यक दहशत फैली। पुलिस ने शिवकुमार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सरकारी तंत्र को गलत सूचना देने, अधिकारियों को गुमराह करने और शांति भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Updated on:
29 May 2026 04:01 pm
Published on:
29 May 2026 04:00 pm
Also Read
View All
Girls Trapped in Noida Society Lift: गैलेक्सी वेगा में 30 मिनट अटकीं सांसें, लिफ्ट में बत्ती गुल, अंधेरे में हनुमान चालीसा पढ़ती रहीं 4 बच्चियां

ग्रेटर नोएडा में महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर की थी 15 लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, ग्रेटर नोएडा में कार सीख रही महिला ने पांच बच्चों को मारी टक्कर, पुलिस ने लिया हिरासत में

‘लड़कों ने बेशर्मी की हदें पार की, मैं घबरा गई थी’, हरियाणवी डांसर ने बताई ग्रेटर नोएडा में हुए हमले की आपबीती

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी में डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में दारोगा की मौत