ग्रेटर नोएडा

आईपीएल में सट्टा बाजार गर्म,चौके-छक्के पर लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सट्टेबाजी गैंग का फर्दाफाश, पुलिस ने चार लोगों को दबोचा, दो फरार

2 min read

ग्रेटर नोएडा। आईपीएल 2018 का मुकाबला अपने चरम पर है प्लेऑफ में एंट्री करने के लिए सभी टीमें मैदान में चौके छक्कों की बरसात कर रही हैं। तो इधर सट्टेबाज भी सट्टा लगाकर पैसा कमाने में जुटे हैं। एक तरफ पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर सट्टेबाज लोगों को सट्टा खिलाने में लगे हैं। लेकिन पुलिस भी उनकी धड़-पकड़ में लगी है...और एक बार फिर ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : यूपी पुलिस का दरोगा अपनी भांजी के पति को इसलिए कर रहा परेशान, जानिए यह पूरा मामला

ये भी पढ़ें

KXIP vs RCB: बेंगलोर ने पंजाब को दी करारी शिकस्त, प्ले ऑफ में पहुंचने की आस बरकरार

दरअसल आईपीएल में सट्टा खेलने के दौरान चार लोगों को ग्रेटर नोएडा की दादरी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबीर से जानकारी मिली कि रेलवे रोड पर गणेश डेयरी में सट्टा चल रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश दी। जहां से पुलिस ने चार सटोरियो को मौके से सट्टा खेलते हुए दबोच लिया, हालाकि दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल, एलसीडी टीवी और पच्चीस हजार रुपये बरामद किए हैं। दादरी के सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि इनका रैकेट बड़ा है और पूछ-ताछ कर अन्य जगह पर चलने वाले सट्टे के बारे में जानकारी जुटाई जा रहा है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनोद, अमित, बोबी और रोहित नाम से हुई है। आपको बता दें कि जैसे-जैसे आइपीएल समापन की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे मैच और रोमांचक होते जा रहे हैं। जिसका सट्टेबाज पूरा फायदा उठाने में जुटे हैं। पुलिस का कहना है कि आईपीएल मैच के दौरान इलाके में कई जगह सट्टा चलने की सूचना मिल रही है। हालाकि लोकेशन की जानकारी नहीं होने से पुलिस अभी सटोरियों की पहुंच से दूर है। लेकिन जल्द ही अवैध काम कर रहे सभी आऱोपी पुलिस गिरफ्तर में हैं।

यह भी पढ़ें : भरणी नक्षत्र और शनि जयंती में एेसे करें वट सावित्री पूजा, जानिये विधि

ये भी पढ़ें

LIVE KXIPvRCB: आरसीबी को ठोस शुरुआत, कोहली और पार्थिव की जारी है बल्लेबाजी

Published on:
15 May 2018 09:06 am
Also Read
View All

अगली खबर