ग्रेटर नोएडा

Noida: एक्वा लाइन पर जल्द बनेगा मेट्रो म्यूजियम, जानें इसमें क्या होगा खास

एनएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच कई स्टेशनों पर कुछ न कुछ बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। म्यूजियम को लेकर प्रस्ताव फिलहाल प्राथमिक स्तर पर है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Aug 2022, 12:57 PM IST
metro_museum_will_soon_be_built_on_aqua_line_in_noida.jpg

नोएडा की एक्वा मेट्रो लाइन पर जल्द ही आपको म्यूजिमय के दीदार होंगे। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (NMRC) ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहा जा रहा है कि एक्वा लाइन के किसी एक स्टेशन पर 200 से 250 वर्ग मीटर में एक म्यूजियम तैयार किया जाएगा। हालांकि म्यूजियम को कैसे विशेष बनाया जाए इस पर एनएमआरसी सुझाव के लिए जल्द ही किसी कंसल्टेंट से संपर्क करेगा। जिसके चयन को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी कर दी गई है। जिस भी कंसल्टेंट का चुनाव किया जाएगा उससे नोएडा मेट्रो के अन्य मामलों पर भी सुझाव लिए जाएंगे।

विकास से जुड़ी जानकारियां होंगी उपलब्ध

वहीं इस मसले पर एनएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि म्यूजियम को लेकर प्रस्ताव फिलहाल प्राथमिक स्तर पर है। जल्द ही काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच कई स्टेशनों पर कुछ न कुछ बनाए जाने की तैयारी एनएमआरसी कर रहा है। वहीं बनने वाले म्यूजियम में मेट्रो के विकास से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें नोएडा मेट्रो के साथ अन्य शहरों के मेट्रो के इतिहास और टेक्नॅालॉजी में समय के साथ हुई प्रगति को भी तस्वीरों के जरिए बताने की कोशिश होगी।

बच्चों के लिए खास होगा म्यूजियम

इसके अलावा म्यूजियम में दिल्ली मेट्रो की शुरुआत को भी शामिल किए जाने की योजना है। वहीं बच्चों के लिए म्यूजियम को कैसे फ्रेंडली बनाया जाए। इस पर और अन्य बिंदुओं पर कंसल्टेंट से सुझाव मांगा जाएगा। कंसल्टेंट से यात्रियों की संख्या बढ़ाने, लास्ट माइल कनेक्टिविटी, कमर्शल प्रॉापर्टी को बेचने समेत अन्य सुझाव भी लिए जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी