ग्रेटर नोएडा

VIDEO: पत्नी आैर बेटी पर तमंचा तान डीजीएम से बोला युवक जल्दी घर आ जाआें, नहीं तो…

नौकरी से निकले जाने से नाराज पूर्व कर्मचारी ने तमंचे बल पर एनटीपीसी के डीजीएम के घर में घुसकर पत्नी और बेटी को बंधक बनाया
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2019, 11:52 AM IST
greater noida
पत्नी आैर बेटी पर तमंचा तान डीजीएम से बोला युवक जल्दी घर आ जाआें, नहीं तो...

ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा की एनटीपीसी टाउनशिप में उस समय हड़कंप मच गया। जब नौकरी से निकाले जाने से नाराज होकर एनटीपीसी में लाइनमैन के रूप में तैनात कांट्रेक्ट कर्मचारी तमंचा लेकर फायरिंग करता हुआ एनटीपीसी के एक उपमहाप्रबंधक (डीजीएम) के घर में घुस गया। इस दौरान उसने डीजीएम की पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया आैर डीजीएम को फोन कर जल्द घर पहुंचने की धमकी दी। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया आैर बंधक बनी मां-बेटी की जान बचा ली। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा आैर चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी एक साल पहले भी डीजीएम से मारपीट कर चुका है।

पुलिस के अनुसार, कर्मवीर एनटीपीसी में लाइनमैन के रूप में कांट्रेक्ट कर्मचारी था। एनटीपीसी के उपमहाप्रबंधक राजेश राय ने कथित अनियमितता के चलते उसे काम से निकाल दिया था। इसके बाद से ही वह राजेश राय समेत उनके परिवार की हत्या करने की योजना बना रहा था। एसपी ने बताया कि देर रात कर्मवीर उपमहाप्रबंधक एवं उनके परिवार के लोगों की हत्या करने की मंशा से तमंचा लेकर उनके घर में घुस गया। आरोपी ने उनकी पत्नी संध्या राय एवं बेटी को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया।

सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील एनटीपीसी परिसर में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अानन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान जारचा थाने के अध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने अपनी टीम के साथ सूझ-बूझ एवं धैर्य से काम लेते हुए घर के अंदर प्रवेश किया तथा परिवार के सदस्यों को बंधक बनाने वाले कर्मवीर नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। वहीं आरोपी कर्मवीर का कहना है कि वह एनटीपीसी में लाइनमैन के रूप में अनुबंध पर काम करता था। एनटीपीसी के उपमहाप्रबंधक राजेश राय ने कथित अनियमितता के चलते उसे काम से निकाल दिया था। उसके बाद वह अपना काम करने लगा, लेकिन वह काम भी बंद हो गया। तब डीजीएम के यहां काम मांगने गया था, लेकिन वह इस बात का कोई जवाब नहीं दे पाया कि वह तमंचा लेकर क्यों गया था।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह