ग्रेटर नोएडा

पहले लोगों की करते थे मदद, फिर अपने मंसूबों को देते थे अंजाम

मदद के नाम पर लोगों को बनाते थे अपना शिकार, खुद हो गए पुलिस के शिकार
2 min read
• •
Updated: 23 May 2018, 9:42 AM IST
Greater Noida
पहले लोगों की करते थे मदद, फिर अपने मंसूबों को देते थे अंजाम

ग्रेटर नोएडा। मदद देने के नाम पर लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश वाहन के इंतजार में खड़े मुसाफिरों को लिफ्ट देकर वाहन में बिठाते थे और उसके साथ लूटपाट कर फरार हो जाते थे। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने घटना में प्रयोग किए जाने वाले सामान बरामद किए गए हैं।

दरअसल पुलिस के मुताबिक उन्हें काफी दिनों से उनके सामने लिफ्ट देकर सवारियों से लूटपाट करने के मामले सामने आ रहे थे। जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस इस गिरोह की तलाश में थी। बीती रात भी बिसरख कोतवाली को सूचना मिली थी की नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र से लिफ्ट देने के बहाने एक युवक को अपनी कार में बिठाया और फिर उससे एक लाख रुपये की नकदी और सामान लूटकर फरार हो गए। उसके बाद इन बदमाशों ने आगे जाकर एक अन्य युवक को भी अपना शिकार बनाया। गाड़ी में बिठाने के बाद उसे बंधक बना लिया और लूटपाट करने के बाद रास्ते में फेंक कर फरार हो गए। सीओ अनित कुमार ने बताया कि इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी साथ ही रूटीन चेकिंग पर थी। तभी गौड़ सिटी गोल चक्कर के पास एक अमेज कार को रोका गया। पुलिस ने पांच लोगों को धर दबोचा,जबकि इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त इमेज कार, लूट के नकदी 17 हजार रुपये, दो तमंचे, चाकू और अन्य सामान बरामद किया है। इन बदमाशों में बुलंदशहर के राजू, बंटी, गौतमबुद्ध नगर के दनकौर निवासी अरुण, सचिन और सुभाष शामिल हैं। ये शातिर किस्म के बदमाश हैं। इनके खिलाफ अकेले बिसरख थाने में ही छह मामले दर्ज हैं। अभी इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी