खाड़ी देश

सीरिया: विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर भारी बमबारी, 30 लोगों की मौत

हाल में ही राष्ट्रपति बशर अल असद ने चेतावनी दी थी कि सीरिया के कब्जे वाले क्षेत्र को विद्रोहियों से मुक्त कराना ही उनका अगला लक्ष्य है।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2018, 10:01 AM IST
Feature image

दमिश्क। विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तरी सीरिया पर हुई भारी बमबारी में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं। उत्तरी सीरिया पर हुए इन हवाई हमलों में उत्तर-पश्चिम में स्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले इदलीब और अलेप्पो प्रांत के शहरों को निशाना बनाया गया। बता दें कि इदलीब प्रान्त का बड़ा क्षेत्र अब भी विद्रोहियों के कब्जे में है।

राष्ट्रपति ने दी थी चेतावनी

हाल में ही राष्ट्रपति बशर अल असद ने चेतावनी दी थी कि सीरिया के कब्जे वाले क्षेत्र को विद्रोहियों से मुक्त कराना ही उनका अगला लक्ष्य है। इसके तहत ही सीरिया पर ये हवाई हमले किये गए हैं। ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यमून राइट्स के अनुसार प्रांत के दक्षिण-पश्चिम में गुरुवार को भारी गोलाबारी हुई है। इसके एक दिन बाद ही इस इलाके में भारी बमबारी कर दी गई। इससे पहले पूर्वी सीरिया में अमरीकी गठबंधन सेना के हमलों में आईएसआईएस के कम से कम 28 जिहादी मारे गए थे। भारी बमबारी और लड़ाई के बीच सीरिया में जीवन की परिस्थितियां दिन ब दिन मुश्किल होती जा रही हैं। युद्ध की भारी विभीषिका से जूझते इस देश में सैकड़ों निर्दोष लोग रोज मारे जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से शांति बहाल करने की अपील की है ।

सीरिया पर आईएस का कब्जा

हालांकि गठबंधन सेना, कुर्द तथा अरब लड़ाकों के गठबंधन वाली डेमोक्रेटिक फोर्सेज ने बहुत कोशिशें की हैं लेकिन वह सीरिया से विद्रोहियों का नियंत्रण हटा नहीं पाए हैं। बताया जा रहा है कि इस समय सीरिया और इराक के लगभग सभी हिस्सों पर कब्जा जमा चुके आईएस आतंक इस इलाके में बढ़ता ही जा रहा है। फिलहाल सीरिया में नई सरकार के अभियान में आईएस को खदेड़ने की पुरजोर कोशिशें की जा रही हैं।

Published on: