7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनआईए ने हैदराबाद से आठ युवाओं को पकड़ा, आईएस से जुड़े हो सकते हैं तार

बीते दस माह में आतंकी संगठन की गतिविधियों में आई है तेजी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 9 Aug 2018, 1:00 PM IST

isis

एनआईए ने हैदराबाद से आठ युवाओं को पकड़ा, आईएस से जुड़े हो सकते हैं तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) हैदराबाद के आठ युवाओं से पूछताछ कर रही है, जिनका संबंध संदिग्ध आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) से बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये आंतकी संगठन के निर्देशों पर बड़ी वारदात
की योजना बना रहे थे। गौरतलब है कि बीते दस माह में आईएस की गतिविधियों में कमी देखने को मिली थी, मगर अब माना जा रहा है कि दोबारा से आतंकी संगठन सक्रिय हो गया है।सीरिया और इराक में आईएस का प्रभाव खत्म हो रहा है। यहां पर इराक और सीरिया की फौजों ने इन्हें खदेड़ दिया है। लेकिन अब यह आत्मघाती हमलावर के जरिए आम जनता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में जुट हैं।

सात स्थानों पर छापे मारे

एनआईए ने सोमवार को हैदराबाद में सात स्थानों पर छापे मारे और आठ युवाओं के लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए थे। उन पर आतंकी होने का अंदेशा था। मोबाइल फोन और लैपटॉप फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को संदेह है कि ये युवा मिलकर कोई बड़ी वारदात करने जा रहे थे। अगर इनके खिलाफ कोई सबूत सामने आते हैं तो इन्हें सजा दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार आठ युवाओं को तीन अन्य युवाओं के समूह से जोड़ा गया है, जिन्हें 2015 में नागपुर हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। ये श्रीनगर जाने की कोशिश कर रहे थे। इनकी मंशा सीरिया जाने और आईएस में शामिल होने की थी। तीनों में से दो ने 2014 में पश्चिम बंगाल से सीरिया के लिए भी जाने की कोशिश की थी लेकिन मालदा में गिरफ्तार किया गया था।

आॅनलाइन गतिविधियों में लिप्त थे युवक

पुलिस का आरोप है कि सभी आठ युवक संदिग्ध आॅनलाइन गतिविधियों में लिप्त थे। इन पर आरोप है कि यह आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लेख का प्रसार कर रहे थे। उनके देश से बाहर आतंकी संगठनों से जुड़े होेने के सुराग मिले हैं।