गुना

पति के सामने पत्नी से कर दी शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड, फिर हुआ ये…

mp news: पति जेल में था तब पत्नी के बन गए थे अवैध संबंध, पति जेल से बाहर आया तो आनंद ने उसके सामने शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड कर दी थी...।
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2025, 3:17 PM IST
guna news

mp news: मध्यप्रदेश के गुना में बीते दिनों नग्न हालत में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। अवैध संबंध इस वारदात की वजह थी। पुलिस ने वारदात में शामिल महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका पति अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक महिला व उसके पति पर पहले से भी मामले दर्ज हैं और पति कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर आया था। कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस इस वारदात का खुलासा करने में सफल हुई है।

नग्न हालत में मिली थी लाश


पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 26 फरवरी को बिलोनिया नर्सरी में एक नग्न लाश मिली थी। मृतक की पहचान आनंद जाटव निवासी ग्राम सफा बरखेड़ा म्याना के तौर पर हुई थी। हाथ- पैर बांधे हुए थे जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि 25 फरवरी की दोपहर में एक महिला- पुरुष को कपड़े जलाते और स्कूटी लेकर भागते देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने 40 से 50 जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदेहियों की पहचान 28 साल की भारती दोहरे जाटव व उसके पति शिवराज दोहरे के तौर पर हुई।

पति के सामने बनाना चाहता था शारीरिक संबंध


पुलिस ने जब भारती दोहरे से पूछताछ की तो पहले तो वो गुमराह करती रही लेकिन फिर अपना जुर्म कबूल लिया। भारती ने बताया कि पति शिवराज जब जेल में था तब उसके आनंद के साथ अवैध संबंध बन गए थे। कुछ दिन पहले पति जेल से जमानत पर बाहर आया फिर भी आनंद का उसके घर पर आना जाना था। 25 फरवरी को आनंद शराब के नशे में आया और पति के सामने ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कहने लगा। जिसके बाद भारती व उसके पति ने आनंद की हत्या की प्लानिंग की।

शराब पिलाई और गला घोंटकर मार डाला


प्लानिंग के तहत दोनों आनंद को स्कूटी से बिलोनिया के जंगल में ले गए। जहां उसे और शराब पिलाई। जब आनंद ने संबंध बनाने के लिए बोला तो उन्होंने उससे कपड़े उतारने कहा तो आनंद ने पति शिवराज के सामने ही अपने सारे कपड़े उतार दिए। तब दोनों ने स्टॉल से गला दबाकर आनंद की हत्या कर दी और उसके कपड़े व जूते वहीं जलाकर मौके से भाग आए। वारदात के बाद से उसका पति शिवराज घर से फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति पत्नी पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। पति पर 8 तो पत्नी पर दो मामले दर्ज हैं।

Updated on:
10 Mar 2025, 3:17 PM IST
Published on: