
mp news: मध्यप्रदेश के गुना में एक मां को उसके बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां उसे जेल भेज दिया गया। मामला शहर की चौधरन कॉलोनी का है जहां रहने वाले 15 साल के अभ्युदय जैन की 14 फरवरी को घर में लाश मिली थी। शुरूआत में मामला सुसाइड का लग रहा था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी।
गुना शहर की चौधरन कॉलोनी में किराए के मकान में 14 फरवरी को 15 साल के अभ्युदय जैन की लाश संदिग्ध हालत में घर के बाथरूम में मिली थी। शुरूआत में मामला सुसाइड का लग रहा था लेकिन पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। इस आधार पर पुलिस ने मामले की बारीकी से पड़ताल की और विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर अभ्युदय की मां अलका जैन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
शुरूआत में मां अलका जैन ने पुलिस को बताया था कि वो बैडमिंटन खेलने गई थी और जब लौटकर आई तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। मकान मालिक से चाबी लेकर दरवाजा खोला तो अभ्युदय बाथरूम में दुपट्टे से लटका हुआ था उसके पैर बंधे हुए थे। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि अभ्युदय और मां अलका ने एक साथ दोपहर में डेढ़ बजे खाना खाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक खाना खाने के एक घंटे बाद मौत हुई थी ऐसे में पुलिस को मां अलका पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल लिया। हत्या का सही कारण अभी सामने नहीं आ पाया है।
Updated on:
9 Mar 2025, 6:24 PM IST
Published on:
9 Mar 2025, 6:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.