31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में पति को पीटकर 5 दरिंदों ने महिला से किया गैंगरेप

mp news: पति के साथ रोड किनारे बात कर रही 36 साल की महिला को जबरदस्ती खेत पर उठा ले गए बदमाश की हैवानियत...।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बड़वानी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 9 Mar 2025, 4:09 PM IST

barwani

mp news: मध्यप्रदेश के बड़वानी एक 36 साल की महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला से दरिंदगी करने वाले 4 दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें एक आरोपी नाबालिग है। एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों ने 22 फरवरी की रात को महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया था। वारदात के 6 दिन बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत दर्ज कराई थी।

रोड किनारे बातचीत कर रहे थे पति-पत्नी


पीड़ित महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और वो अपने तीनों बच्चों को लेकर बड़वानी में अपने मायके आ गई थी। यहां एक बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर महिला अस्पताल में थी। पति भी बच्चे की तबीयत खराब होने का पता चलने पर अस्पताल पहुंचा था। यहां से वापस लौटते वक्त पति-पत्नी रात करीब 11 बजे बड़वानी बायपास के पास बैठकर अपना विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे थे तभी दरिंदों की उन पर नजर पड़ गई।


यह भी पढ़ें- ड्राइविंग लाइसेंस लेने घर लौटा पति तो बीवी को प्रेमी के साथ देखा, अब हुआ ये…


पति को पीटा, पत्नी से दरिंदगी


पति-पत्नी को रोड किनारे बैठा देख कार सवार शुभम यादव ने सोचा कि दोनों किसी अनैतिक काम से बैठे हैं। शुभम ने तुरंत अपने साथियों दानिश मंसूरी, पुष्पेंद्र, रितिक व एक अन्य नाबालिग को बुलाया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के पति के साथ मारपीट की जिसके कारण वो भाग गया और फिर महिला को जबरदस्ती अपने साथ एक खेत में ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने रितिक को छोड़कर बाकी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


यह भी पढ़ें- सैलरी चाहिए तो ग्राहकों के साथ करना होगा वो…स्पा सेंटरों का काला सच…