गुडगाँव

‘ये तुम्हारा बेटा नहीं है’ सुनते ही भड़का पति, पत्नी और बेटे को गोलियों से भून दिया; गुरुग्राम डबल मर्डर में बड़ा खुलासा

Husband kills son and wife: गुरुग्राम के अशोक विहार डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पत्नी द्वारा 'ये तुम्हारा बेटा नहीं है' कहने पर भड़के सुरक्षा अधिकारी अनिल ने पत्नी और बेटे की 14 गोलियां मारकर हत्या कर दी।
2 min read
Jun 09, 2026
Rohtak double murder case Husband kills son and wife
हत्या करने वाले आरोपी की फोटो, सोर्स- गुरुग्राम पुलिस एक्स हैंडल

Gurugram Double Murder : हरियाणा के गुरुग्राम के अशोक विहार इलाके में हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज वजह सामने आई है। अपनी पत्नी आशा रानी और इकलौते बेटे प्रशांत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने पुलिस के सामने उगला है कि आखिर शनिवार की रात ऐसा क्या हुआ था, जिसके चलते उसने पूरे परिवार को खत्म करने का आत्मघाती कदम उठा लिया।

'हां, ये तुम्हारा नहीं मेरा बेटा है'

इस घटना की छानबीन कर रही पुलिस का कहना है कि आरोपी अनिल कुमार और उसकी पत्नी आशा के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। जब भी दोनों पति-पत्नी की आपस में लड़ाई होती थी, तो बेटा प्रशांत हमेशा अपनी मां के साथ खड़ा होता था। इस बात से पिता अनिल बुरी तरह चिढ़ जाता था और अक्सर लड़ाई के दौरान बेटे को ताना मारते हुए कहता था कि 'तू मेरा खून नहीं है।'

बीते शनिवार की रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखा झगड़ा शुरू हो गया। शोर सुनकर जब बेटा प्रशांत अपनी मां को बचाने और बीच-बचाव करने पहुंचा, तो वह फिर से अपनी मां के पक्ष में खड़ा हो गया। इस पर गुस्से में तमतमाए पिता ने एक बार फिर चिल्लाकर कहा कि 'ये मेरा बेटा नहीं है।' इस बार पत्नी आशा भी अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने गुस्से में पलटकर जवाब दे दिया। पति पर गुस्से करते हुए कहा कि 'हां, ये तुम्हारा नहीं, सिर्फ मेरा बेटा है।' बस, यह एक वाक्य सुनते ही अनिल कुमार के सिर पर खून सवार हो गया। वह इस कदर आगबबूला हुआ कि तुरंत कमरे से अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल लाया और दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

मां-बेटे पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी अनिल ने गुस्से में अपनी पत्नी आशा रानी और बेटे प्रशांत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आशा रानी को हाथ, सिर, पीठ और छाती में करीब चार गोलियां लगीं, जबकि प्रशांत को सिर, मुंह, पैर और प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्सों में करीब सात गोलियां मारी गईं। गोलियां लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

Updated on:
09 Jun 2026 12:01 pm
Published on:
09 Jun 2026 12:01 pm
Also Read
View All
गुड़गांव में मर्डर के बाद सुसाइड! AI इंजीनियर ने रूम में किया कलीग का बेरहमी से कत्ल, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस जता रही आशंका

‘कांवड़ लेने जा रहा था’ और लौट कर आई लाश! गुरुग्राम मुठभेड़ में बुझ गए 3 घरों के चिराग, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Gurugram Encounter: जहां ढेर हुए दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर, मौके के सामने आए विजुअल्स

झज्जर: सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले दो शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या कर लाशें फेंकने की आशंका

13 साल पहले मां से की थी दूसरी शादी, गुरुग्राम में बेटे ने सीने में कुदाल घोंपकर की हत्या; सौतेले पिता ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम