गुडगाँव

‘मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा’, रेप पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस के सामने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का, बोली- 4 महीने से आरोपी आजाद है

Crime News: गुरुग्राम में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सेक्टर-51 थाने में दर्ज रेप केस में कार्रवाई न होने से आहत एक महिला ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के गेट पर आत्मदाह की कोशिश की। महिला का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती के कारण आरोपी अभी भी फरार है और उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

2 min read
May 01, 2026
Feature image
PATRIKA PHOTO

Crime News: गुरुग्राम में पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर गुरुवार को उस समय हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई, जब एक बलात्कार पीड़िता ने कथित तौर पर पुलिस की अनसुनी से तंग आकर मौत को गले लगाने की कोशिश की। महिला हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर कमिश्नर ऑफिस के मुख्य द्वार पर पहुंच गई और चीखते हुए अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए महिला को आग लगाने से ठीक पहले रोक लिया और उसे काबू कर शांत कराया। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

'आरोपी खुलेआम घूम रहा'

इस आत्मघाती कदम को उठाने से पहले महिला ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें उसकी बेबसी साफ झलक रही है। वीडियो में महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ पानीपत के एक शख्स ने दुष्कर्म किया था, जिसकी शिकायत उसने सेक्टर-51 थाने में दर्ज कराई थी। पीड़िता का कहना है कि एफआईआर दर्ज हुए चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपी को हाथ तक नहीं लगाया है। महिला ने सिसकते हुए बताया कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और अब उसका परिवार और कुछ भाड़े के गुंडे उसे और उसके परिजनों को लगातार धमका रहे हैं कि अगर केस वापस नहीं लिया तो अंजाम बुरा होगा।

'मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा'

गुरुग्राम के कमिश्नर दफ्तर पहुंचने से पहले बनाए गए वीडियो में महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, आरोपी अभी तक आजाद है और मुझे डराया-धमकाया जा रहा है। गुंडे मेरे घर के चक्कर काट रहे हैं और केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मैंने हर जगह गुहार लगाई पर कहीं सुनवाई नहीं हुई, अब मेरे पास सुसाइड करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। मैं अपनी जान देने कमिश्नर ऑफिस जा रही हूं।' वीडियो की तस्वीरें भले ही धुंधली हों, लेकिन महिला की चीखें स्पष्ट रूप से सिस्टम की नाकामी को बयां कर रही हैं।

गिरफ्तारी का आश्वासन, लेकिन घटना पर चुप्पी

हैरानी की बात यह रही कि घटना के काफी देर बाद तक पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान नहीं आया और पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा से भी संपर्क नहीं हो सका। हालांकि, बाद में बढ़ते दबाव को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने एक संक्षिप्त बयान जारी किया। पुलिस ने आत्मदाह की कोशिश की घटना पर सीधे तौर पर कुछ कहने के बजाय केवल इतना कहा कि मामले के आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पीड़िता को आश्वासन दिया है कि उसे न्याय मिलेगा और उसकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।

Published on:
01 May 2026 11:22 am
Also Read
View All
पिता के 60वें जन्मदिन पर घर आने वाली थी बेटी, नए फ्लैट में पूजा की थी तैयारी, उससे पहले ही मसूरी के होमस्टे से आई मौत की खबर

गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू

गुरुग्राम में उबर ड्राइवर को पर्सनल नंबर देना पड़ा भारी, नंबर ब्लाक कर देने पर भी अलग-अलग नंबरों से फोन लगाकर करता रहा परेशान,

‘ये तुम्हारा बेटा नहीं है’ सुनते ही भड़का पति, पत्नी और बेटे को गोलियों से भून दिया; गुरुग्राम डबल मर्डर में बड़ा खुलासा

सिर और छाती पर मारी 14 गोलियां, गुरुग्राम में शख्स ने पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट