ग्वालियर

Meet The Real Hero: पिता के लिए परेशान थी बेटी, मदद के लिए आगे आए sonu sood

meet the real hero: अपने पापा की जान बचाने के लिए सीएम शिवराज, सांसद सिंधिया से मांगी थी मदद, सामने आए सोनू सूद...।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2021, 12:36 PM IST
sonu_sood.png
@soodfoundation ने ग्वालियर की रेणु शर्मा के पिताजी के मदद के लिए पहल की है।

ग्वालियर। फिल्म अभिनेता सोनू सूद (film actor sonu sood) एक बार फिर जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद (@soodfoundation) ने ग्वालियर की रेणु से वीडियो कॉल पर बात करके उनके पिता के हालचाल लिए और इंजेक्शन पहुंचाने का वादा किया है। गौरतलब है कि 19 साल की रेणु शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा कोरोना के बाद ब्लैक फंगस से जूझ रहे हैं, उनकी एक आंख और जबड़ा निकालना पड़ा है। डाक्टरों ने उन्हें 100 इंजेक्शन की व्यवस्था करने को कहा है।

यह भी पढ़ेंः

ग्वालियर की 19 साल की इस बेटी ने अपने पिता की जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से मदद मांगी थी। रेणु का वीडियो मंगलवार शाम को वायरल हो गया। देर शाम को ऊर्जा मंत्री ने ट्वीट के जरिए रेणु के पिता के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) और ज्योतिरादित्य (jyotiraditya m scindia) ने सुनी या नहीं सुनी, लेकिन फिल्म अभिनेता सोनू सूद तक यह बात जरूर पहुंच गई। सोनू ने तत्काल वीडियो कॉल के जरिए ग्वालियर की रेणु शर्मा से बात की और उनके पिता के हालचाल लिए और इंजेक्शन दिलाने का वादा किया।

यह भी पढ़ेंः

कोरोना के बाद ब्लैक फंगस की चपेट में

रेणु के पिता ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए हैं। उनकी तीन सर्जरी हो चुकी है। उनकी एक आंख निकालना पड़ी है और ऊपर का जबडा भी निकाला जा चुका है। रेणु के पिता राजकुमार शर्मा एक व्यवसायी हैं और उन्हें लिपोसोमल एमफोटेरेसिन g-50g bg इंजेक्शन की जरूरत है।

यह भी पढ़ेंः

Updated on:
26 May 2021, 12:36 PM IST
Published on: