
श्योपुर। शनिवार को श्योपुर-बड़ौदा हाइवे से गुजरने वाले लोग तब सकते में आ गए,जब श्योपुर की तरफ आ रहे एक स्कूल वाहन (मैजिक) में अचानक आग भड़क उठी। स्कूल वाहन से उठती आग की लपटों को देखकर यहां लोगों की भीड़ लग गई। वहीं कई वाहन भी रुक गए। जबकि चालक को आग से घिरे वाहन से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। आग को श्योपुर से बुलाई गई दमकल गाड़ी के द्वारा बुझाई गई। मगर स्कूल वाहन पूरी तरह जल गया।
गनीमत यह रही कि स्कूल वाहन खाली था और उसमें कोई बच्चे बैठे नहीं थे। इसलिए एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यह हादसा गुर्जर गांवड़ी के पास लगे पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। स्कूल वाहन चालक के भाग जाने के कारण पुलिस को अभी यह पता नहीं चल सका कि ये स्कूल वाहन किस स्कूल का था। कोतवाली पुलिस ने स्कूल वाहन को जब्त करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल शनिवार सुबह १० बजे तक श्योपुर-बड़ौदा हाइवे पर सबकुछ सामान्य था। तभी श्योपुर तरफ आ रहे एक स्कूल वाहन में गुर्जर गांवड़ी निकलने के बाद स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटों ने स्कूल वाहन को इतनी तेजी से अपनी लपटों में घेरा कि स्कूल वाहन को चला रहा चालक भी कुछ समय नहीं पाया और स्कूल वाहन चालक को अपनी जान बचाने के लिए वाहन को एक तरफ रोककर कूदना पड़ा।
बच्चे बैठे होते थे काफी दर्दनाक होता हादसा
अचानक लगी आग से मैजिक पूरी तरह जल गया। मगर वह खाली था और उसमें कोई स्कूली बच्चे नहीं बैठे थे। लेकिन यदि उसमें स्कूली बच्चे सवार होते थे। यह हादसा वाकई काफी दर्दनाक हो जाता। मगर बच्चे बैठे न होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
कोई हताहत नहीं हुआ है। मगर आग बुझाकर स्कूल वाहन को जब्त कर थाने ले आए है। वाहन चालक की तलाश करवा रहे है। मामले की तस्दीक करने के बाद ही मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सुनील खेमरिया, टीआइ, श्योपुर
बड़ी खबर: 17 वीं सदी में बना था ये राम मंदिर , जिनके दर्शन करके ही खाना खाते थे यहां के राजा