11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाभी की बहन की लग गई सरकरी नौकरी तो करने लगा शादी की जिद, नहीं माने घरवाले तो कर दिया ये हाल

भाभी की बहन का होमगार्ड में प्लाटून कमांडर पर चयन होने पर देवर उससे शादी करने की जिद पर अड़ गया। मना करने पर भाभी की छोटी बहन को जबरन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 25 Mar 2018, 10:23 AM IST

crime in gwalior

ग्वालियर। भाभी की बहन का होमगार्ड में प्लाटून कमांडर पर चयन होने पर देवर उससे शादी करने की जिद पर अड़ गया। मना करने पर भाभी की छोटी बहन को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। रोकने पर ससुर की मारपीट कर दी, फिर जेब से ब्लेड निकालकर खुद के गले और चेहरे पर मारकर हजीरा थाने पहुंच गया। पीछे से ससुर भी थाने पहुंच गया, पुलिस को माजरा समझ में आया तो देवर पर एफआईआर दर्ज की।

बड़ी खबर: 15 साल लड़ी सच की लड़ाई: पुलिसवालों के नल काटे तो पड़ा छापा, सुप्रीम कोर्ट से जीते, अब छेड़ी नई जंग

पुलिस के मुताबिक गदाईपुरा निवासी रमाकांत तिवारी ने बड़ी बेटी रानी की शादी मौ-भिंड में की थी। उनकी दो और बेटियां हैं। मझली बेटी पूजा होमगार्ड में प्लाटून कमांडर बन गई है। वर्तमान में जबलपुर में ट्रेनिंग कर रही है। छोटी बेटी आरती का भी पुलिस में महिला आरक्षक के पद पर चयन हो गया है। रानी का देवर रवि त्यागी पूजा से शादी करने की जिद पर अड़ा था, शुक्रवार को शादी का प्रस्ताव लेकर भाई की ससुराल पहुंच गया।

बड़ी खबर: दो बच्चीयों को दिनदहाड़े उठाने की कोशिश, 6 दिन पहले भी गायब हुई एक नाबलिग, आरोपी पकड़े

शादी के लिए कहा तो पूजा के पिता ने मना कर दिया। इस पर वह भड़क गया। आरती का हाथ पकड़कर जबरन उसे ले जाने लगा। रमाकांत ने विरोध किया तो उसकी मारपीट कर दी। फिर उन्हें धमकाते हुए जेब से ब्लेड निकाला और खुद पर वार कर लिए। वहां से दौड़ता हुआ हजीरा थानेे पहुंचा और रमाकांत पर मारपीट के आरोप लगाते हुए एफआइआर करानी चाही। लेकिन पीछे से रमाकांत भी पहुंच गए। पुलिस को पूरी घटना बताई। इस पर रवि के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया।

बड़ी खबर: सरकार का विरोध करते हुए "फांसी" पर लटक गए संविदाकर्मी, देखिए लाइव वीडियो

फोन पर धमकी देता
रवि पर शादी करने का भूत इस कदर हावी था कि वह रमाकांत और उसके घर वालों को फोन पर धमकाता। बेटी का देवर होने के कारण वह हमेशा उसे समझाते रहे। लेकिन घर आकर उसनेे जो तमाशा खड़ा किया तब उन्हें पुलिस का सहारा लेना पड़ा।

बड़ी खबर: नौकरी नहीं मिली तो शुरु कर दिया स्मगलिंग का धंधा, करने लगा स्मैक की तस्करी

पैसों का लेनदेन भी आया सामने
रमाकांत ने बेटी की ससुराल वालों से 17 हजार रुपए उधार लिए थे, उन रुपयों को लेकर भी रवि पूजा से शादी करने का दबाव बनाता। हालांकि बाद में रमाकांत ने उधारी पटा दी। फिर भी रवि ने उन्हें परेशान करना नहीं छोड़ा।

इनका कहना है
रवि ने घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी है। उस पर एफआइआर कर ली है।
अमित भदौरिया, टीआई, हजीरा थाना