11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: सरकार का विरोध करते हुए “फांसी” पर लटक गए संविदाकर्मी, देखिए लाइव वीडियो

नियमितीकरण तथा बर्खाश्त कर्मचारियों को बहाल करने की मांग को लेकर चल रही हड़ताल के ३३वें दिन सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए जिला अस्पताल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 24 Mar 2018, 1:42 PM IST

samvida swasth karamchari

भिण्ड। नियमितीकरण तथा बर्खाश्त कर्मचारियों को बहाल करने की मांग को लेकर चल रही हड़ताल के ३३वें दिन सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए जिला अस्पताल के ही टीनशेड में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रतीकात्मक फांसी के फंदे बनाए तथा उन्हीं पर लटक कर विरोध का प्रदर्शन किया।

सरकार रूपी एक जल्लाद भी फंदों के पास ही खड़ किया गया था। विरोध प्रदर्शन का यह तरीका काफी फै मस रहा। जिला अस्पताल के मरीज तथा तीमारदार भी संविदाकर्मियों के विरोध प्रदर्शन को देखने के लिए उमड़ पड़े। जिला अध्यक्ष अरूणसिंह कुशवाह ने कहा कि सरकार अनदेखी कर रही है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने के बाद भी वह समस्याओं पर ध्यान देने को तैयार नहीं है। उन्होंने मांगे माने जाने तक विरोध प्रदर्शन करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर मधुराज सिंह भदौरिया, शैलेंदसिंह राठौर, राजीव शर्मा, राकेश अग्रवाल, राजेश शर्मा, अनामिका ताम्रकार, भरत जैन, कुलदीप दुबे, भावना त्रिवेदी, राजेशसिंह यादव, विपिन ओझा, सुमन कुशवाह, गायत्री भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

बड़ी खबर :नौकरी नहीं मिली तो शुरु कर दिया स्मगलिंग का धंधा, करने लगा स्मैक की तस्करी

आशा, ऊषा ने निकाली शवयात्रा, गौरी पर किया अंतिम संस्कार सरकारी सेवक घोषित करने की मांग को लेकर पिछले १० दिन से जिला अस्पताल परिसर में हड़ताल पर चल रही आशा, ऊषा तथा सहायिकाओं ने शुक्रवार को जिला अस्पताल से गौरी सरोवर तक प्रतीकात्मक शव की प्रतीकात्मक यात्रा निकाली। हड़ताली महिलाएं खुद ही शव को कांधा देते हुए गौरी सरोवर तक ले गई तथा वहां पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी कौरव ने शव को मुखाग्नि दी।

बड़ी खबर : लोकतंत्र बचाओ का शंखनाद यहां से,कांग्रेस के दिग्गज नेता ने BJP को लेकर दिया बड़ा बयान

संविदाकर्मियों ने किया हवन, कराया कन्या भोज
श्योपुर। संविदा कर्मचारियों के चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के अंतर्गत शुक्रवार को नकचा बालाजी पर कन्या भोजन का आयोजन किया गया। इस दौरान संविदाकर्मियों ने हवन और संकीर्तन भी किया। संयुक्त संविदा संघर्ष मंच के बैनर तले संविदा कर्मी सुबह 10 बजे नकचा बालाजी पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं को भोजन कराया। इसके बाद धरना स्थल पर पहुंचकर धरना भी दिया। वहीं धरना स्थल पर कांग्रेसी नेता पहुंचे और हड़ताल को जायज बताते हुए अपना समर्थन दिया। कांग्रेस के दूसरे खेमे से जुड़े पूर्व नपाध्यक्ष ओम राठौर, अशोक झा, गिर्राज चौधरी, नागाराम मीणा, संजीव कुशवाह, रामअवतार जोशी, सुजीत गर्ग आदि नेताओं ने पहुंचकर संविदाकर्मियों की मांगों को जायज बताया और कहा कि कांग्रेस संगठन के माध्यम से उनकी मांगों को पुरजोर तरीके से शासन के समक्ष रखा जाएगा।

बड़ी खबर: इंडेक्स समूह पर आयकर विभाग की दबिश , भदौरिया के रिश्तेदार के यहां पहुंची आयकर की टीम

संविदा कर्मचारियों ने लगाई सांकेतिक फांसी
मुरैना। मप्र संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में मुरैना जिला इकाई की अनिश्चिकालीन हड़ताल शुक्रवार को ३९ वें दिन भी जारी रही। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मप्र शासन की संविदा नीति के विरोध में सांकेतिक रूप से फांसी लगाकर यह संदेश दिया कि अब हमें संविदा से आजाद कर नियमित किया जाए।


चूंकि २३ मार्च को अमर शहीद भगत सिंह को अंग्रेजों ने आजादी की लड़ाई में आज ही के दिन फांसी दी थी। सर्वप्रथम मुरैना के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा शहीद सरदार भगत ङ्क्षसह को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और जिस प्रकार उन्होंने अपना बलिदान देकर अंग्रेजों से भारत को आजाद कराया था। उसी प्रकार मप्र संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी सांकेतिक फांसी लगाकर कुंभकर्णी नींद में सोई गूंगी, बहरी, अंधी मप्र सरकार को जगाने का प्रयास किया और म प्र शासन को यह बताया कि हमें संविदा रूपी गुलामी से आजाद कर नियमित किया जाए। हम भी अपना बलिदान देने को तैयार हैं। इसी तारतम्य में आज बसपा के वरिष्ठ नेता व मुरैना विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रामप्रकाश राजौरिया, बसपा जिलाध्यक्ष राकेश जाटव ने पंडाल में पहुंचकर अपना समर्थन देते हुए कहा आप संविदाकर्मी कई वर्षों से स्वास्थ्य जैसी संवेदनशील सेवाए ईमानदारी और मेहनत से करते आ रहे हो मगर आपके साथ सरकार ने न्याय नहीं किया। जब अन्य विभाग के संविदाकर्मियों के लिए नीतियों में परिवर्तन कर कर्मचारियों को नियमित किया गया तो क्या स्वास्थ्य के संविदाकर्मी इंसान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आपकी दोनों मांगे जायज हैं और म प्र शासन को स्वास्थ्य की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल निराकरण करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश तिवारी, संयोजक अवधेश शर्मा, ब्रजेश राजपूत, जितेन्द्र नरवरिया, दिनेश शर्मा , मीना देवी, ममता कुशवाह, संध्या राजपूत, रामा ओझा, किरण शाक्य, नरेन्द्र शर्मा, कल्पना कुशवाह, सुनीता राजपूत, सुमन तोमर, रोशनी नरवरिया, राधा थापा, अवनीश दुबे सहित अन्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।