11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी नहीं मिली तो शुरु कर दिया स्मगलिंग का धंधा, करने लगा स्मैक की तस्करी

होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद जॉब ढूंढऩे के बजाए अमीर बनने के लिए नशे के कारोबार में उतर गया। पहले तो उसने मुफ्त में लोगों को स्मैक पिलाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 24 Mar 2018, 11:03 AM IST

crime news gwalior

ग्वालियर। होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद जॉब ढूंढऩे के बजाए अमीर बनने के लिए नशे के कारोबार में उतर गया। पहले तो उसने मुफ्त में लोगों को स्मैक पिलाई, जब आदी हो गए तो उनसे नशे के एवज में रकम वसूल करने लगा। इससे पहले कि अमीर बनने का सपना साकार होता क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे सनसिटी गेट के पास से २२ ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में २ लाख रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : 120 की स्पीड से दौड़ रहा था वाहन युवक ने अपनी जान गंवाकर बचाई दोस्तों की जान,आपको रूला देगी ये खबर

पुलिस के मुताबिक जड़ेरुआ निवासी लाला उर्फ मेहरा पाल पिता आशाराम को सनसिटी गेट पर ग्राहक का इंतजार करते समय पकड़ा है। लाला मध्यम वर्गीय परिवार से है। वह कम समय में अमीर बनने के चक्कर में नशे की तस्करी करने लगा। पूछताछ में उसने बताया कि कानपुर और मैनपुरी से वह सस्ते दामों पर स्मैक की खेप लेकर आता था, फिर ग्वालियर में महंगे दामों पर सप्लाई करता था। उसने कुछ सप्लायरों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। जिनकी तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम जुट गई है।

यह भी पढ़ें : शादी की,हनीमून मनाया फिर अचानक गायब हो गया पता, पत्नी ने उठा इतना बड़ा कदम

विदेश जाने का शौकीन
क्राइम ब्रांच ने लाला से पूछताछ की तो उसने बताया कि जब स्कूल में पढ़ता था तभी से उसकी विदेश घूमने की तमन्ना थी। लेकिन, इतना पैसा नहीं था कि वह यह सपना पूरा कर सकता। इसलिए जल्दी अमीर बनने के चक्कर में उसने नशे के कारोबार को चुन लिया।

बड़ी खबर : लोकतंत्र बचाओ का शंखनाद यहां से,कांग्रेस के दिग्गज नेता ने BJP को लेकर दिया बड़ा बयान


रिकार्डिंग सुनाई तब कबूला गुनाह

रंगे हाथ पकड़े जाने पर भी लाला इनकार करता रहा कि उसकी स्मैक नहीं है। लेकिन, जब पुलिस ने उसका मोबाइल खंगाला तो स्मैक डीलिंग की बातचीत की कुछ रिकार्डिंग मिलीं, जिसे पुलिस ने उसको सुनाया। इसके बाद उसने गुनाह कबूल किया।


पहले मुफ्त में स्मैक दिलाई, आदी होने पर वसूली रकम औरों को लत लगाई, पर खुद नहीं पी
तस्कर लाला दूसरों को तो स्मैक का आदी बनाता था, लेकिन उसने खुद कभी स्मैक को नहीं चखा। पूछताछ करने पर उसने बताया कि अगर वह भी स्मैक पीने लगता तो एक दो माह में ही पकड़ा जाता। नशे का आदी न होने से वह पुलिस से बचता रहा।


कॉलेज और कोचिंग छात्र टारगेट पर
लाला काफी शातिर है। वह कॉलेज और कोचिंग के छात्रों से दोस्ती करता, फिर उन्हें मुफ्त में स्मैक पिलाता। जब वह नशे के आदी हो जाते तो उनसे मोटी रकम वसूल करता। इसी प्रकार यह जुआरियों के बीच बैठकर उनके साथ दोस्ती कर उन्हें भी नशे का आदी बना देता था।