ग्वालियर। कांग्रेस चाहती है कि संसद चले, लेकिन भाजपा ही संसद को चलने नहीं दे रही है। भाजपा लोगों को ध्यान ज्वलंत मुद्दों से हटाने के लिए यह कर रही है। राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में लीडरशिप के साथ कांग्रेस को मैदान में आना चाहिए। हाईकमान सही समय पर, सही निर्णय लेगा। प्रदेश में परिवर्तन तो होगा। मप्र, छत्तीसगढ, राजस्थान में इस वर्ष के अंत में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।