11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडेक्स समूह पर आयकर विभाग की दबिश ,  भदौरिया के रिश्तेदार के यहां पहुंची आयकर की टीम

आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेशन विंग की टीम ने शुक्रवार को ग्वालियर में और भिण्ड में भी इंडेक्स समूह के कर्ताधर्ता सुरेश सिंह भदौरिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 24 Mar 2018, 12:28 PM IST

income tax raid

ग्वालियर/भिण्ड। आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेशन विंग की टीम ने शुक्रवार को ग्वालियर में और भिण्ड में भी इंडेक्स समूह के कर्ताधर्ता सुरेश सिंह भदौरिया के रिश्तेदारों के यहां छापे मारे। ग्वालियर में सुरेश भदौरिया के रिश्तेदार विजय सिंह के यहां पड़ताल की गई। आयकर की तीन टीमें सुबह-सुबह शहर के माधव नगर और फूलबाग चौराहे के पास स्थित बैटरी कारोबारी के ऑफिस पहुंचीं। अफसरों ने दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की। यहां जांच के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिग्गी में फाइलें, रसीदें व बिल जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें : ENCOUNTER SPECIALIST अशोक सिंह भदौरिया के यहां पड़ा आयकर विभाग का छापा, इंदौर वाले ठिकानों पर कंसा शिकंजा

उधर, भिण्ड में सुरेश भदौरिया के रिश्तेदार देवेंद्र सिंह भदौरिया के वॉटर वक्र्स स्थित निवास पर सर्चिंग की कार्रवाई की गई। तीन कारों में सवार होकर आए आयकर विभाग के१५ सदस्यीय दल ने अल सुबह छह बजे दबिश दी। कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। आयकर विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो छापामार कार्रवाई के दौरान टीम को गहने व नकदी के अलावा अचल संपत्ति संबंधी दस्तावेज भी मिले। इनके मूल्यांकन के लिए दोपहर को मूल्यांकनकर्ता टीम भी वॉटर वक्र्स स्थित आवास पर पहुंची। देवेंद्र सिंह भदौरिया उर्फ कक्कू सुरेश सिंह भदौरिया और सेवानिवृत्त डीएसपी अशोक सिंह भदौरिया के चाचा हैं।

बड़ी खबर : लोकतंत्र बचाओ का शंखनाद यहां से,कांग्रेस के दिग्गज नेता ने BJP को लेकर दिया बड़ा बयान

देवेंद्र सिंह भदौरिया 1990 के दशक में ग्राम पंचायत किशूपुरा से सरपंच रह चुके हैं। इसके अलावा वे दो बार जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हाल ही में डीएसपी के पद से रिटायर हुए उनके भतीजे अशोक सिंह भदौरिया ने अटेर के उपचुनाव में पूरे दम से उतरने की घोषणा की थी। हालांकि बाद में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उन्हें मना लिया गया, जिसके चलते उन्होंने चुनाव लडऩे से अपने कदम खींच लिए थे।

बड़ी खबर : नौकरी नहीं मिली तो शुरु कर दिया स्मगलिंग का धंधा, करने लगा स्मैक की तस्करी


लंबे समय से मिल रही थी टैक्स चोरी की शिकायत: आयकर अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर की गई है। आयकर की टीमों ने एक साथ भिण्ड, ग्वालियर एवं इंदौर स्थित आवासों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और रिश्तेदारों पर छापामार कार्रवाई की।


टीम ने जगाया परिजनों को
आयकर विभाग की टीम जब देवेंद्र सिंह के घर पहुंची तब उनके परिवार के सदस्य जागे नहीं थे। टीम के साथ पुलिस के सशस्त्र जवान भी मौजूद थे। टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारी ने परिचय देने के बाद कार्रवाई शुरू की। इस दौरान टीम ने किसी को भी घर के अंदर आने-जाने नहीं आने दिया। ना ही किसी प्रकार की कोई जानकारी दी। यह पूरी जानकारी इकट्ठी कर इंदौर भेजी जाएगी।


कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बता पाएंगे
ग्वालियर, इंदौर एवं भिण्ड में एक साथ सर्चिंग कार्रवाई की गई है, जो शनिवार को भी जारी रहेगी। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही कहा जा सकेगा क्या और कितना मिला है। इससे पूर्व कुछ नहीं बताया जा सकता है।
अनूप कुमार जैन, सहायक आयकर निदेशक, इन्वेस्टीगेशन विंग आयकर विभाग ग्वालियर