भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और रिटा. सीएसपी अशोक सिंह भदौरिया के भिंड आवास पर शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की रेड पड़ी है। भिंड के वाटर वक्र्स इलाके में बने उनके घर में आयकर विभाग की टीम ने दविश दी है। भिंड के अलावा आयकर विभाग की टीम ने भदौरिया भदौरिया गु्रप के इंदौर में एबी रोड़ स्थित अमलतास होटल, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, अस्पताल व अन्य संस्थानों पर आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई को पुरी तरह गोपनीय रखा गया था और एक साथ सभी स्थानों पर सर्वे शुरू किया गया। अलग अलग टुकडिय़ों में पुलिस के साथ पहुंचे आयकर अधिकािरयों ने होटल व कॉलेज में जाते ही रास्ते बंद करवा दिए और स्टॉफ को अंदर ही रोक लिया व पुछताछ शुरू कर दी।