11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बच्चीयों को दिनदहाड़े उठाने की कोशिश, 6 दिन पहले भी गायब हुई एक नाबलिग, आरोपी पकड़े

अंबाह इलाके के बरबाई गांव में दिनदहाड़े दो नाबालिग बच्चीयों को उठाने का प्रयास किया गया। जैसे ही दो युवकों ने दोनों बच्चीयों
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 24 Mar 2018, 2:09 PM IST

crime news morena

मुरैना। अंबाह इलाके के बरबाई गांव में दिनदहाड़े दो नाबालिग बच्चीयों को उठाने का प्रयास किया गया। जैसे ही दो युवकों ने दोनों बच्चीयों को किडनेप करने की कोशिश की तभी वहां मौजूद ग्रामिणों की नजर पडऩे पर अपहरण की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। ग्रामिणों ने दोनों युवकों कें चंगुल से बच्चीयों को बचाकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बच्चीयों की अपहरण की बात गांव मेंआग की तहर फैल गई। दोनों आरोपियों की ग्रामिणों ने जमकर पिटाई लगाई तथा पुलिस को घटना के बारे में बताया। आपको बतां दें कि अंबाह के ही रूअर गांव से गायब हुई सात साल की बालिका लक्ष्मी का बीते पांच दिनों से कुछ भी पता नहींं चल पाया है।

बड़ी खबर: इंडेक्स समूह पर आयकर विभाग की दबिश , भदौरिया के रिश्तेदार के यहां पहुंची आयकर की टीम

ग्रामिणों ने फोड़े पुलिस के वाहन

दिन-दहाड़े हुए अपहरण कांड से गुस्साए ग्रामिणों ने पुलिस के वाहन पर पथराव कर दिया। जिससे गाड़ी का कांच फूट गया। एडिसनल एसपी की गाड़ी पर पथराव किया गया है। हांलांकी इस पथेराव में पुलिस अधिकारियों को चोट नहीं आई है।

बड़ी खबर: नौकरी नहीं मिली तो शुरु कर दिया स्मगलिंग का धंधा, करने लगा स्मैक की तस्करी

यह है पुराना मामला
अंबाह थाना क्षेत्र के रूअर गांव से चार दिन पूर्व हुए बालिका के अपहरण में पुलिस को अभी तक कोई खास उपलब्धि नहीं मिल सकी है। बालिका की तलाश में पुलिस पार्टियों के साथ परिजन भी अपने स्तर पर जुट गए हैं। उधर मामले को लेकर राजनीतिक व सामाजिक लोग पीडि़त परिवार के यहां पहुंच कर सात्वनां और सहयोग का आश्वासन दे रहे हैं। अंबाह थाना क्षेत्र के रूअर गांव से चार दिन पूर्व हुए बालिका के अपहरण में पुलिस को अभी तक कोई खास उपलब्धि नहीं मिल सकी है। बालिका की तलाश में पुलिस पार्टियों के साथ परिजन भी अपने स्तर पर जुट गए हैं। उधर मामले को लेकर राजनीतिक व सामाजिक लोग पीडि़त परिवार के यहां पहुंच कर सात्वनां और सहयोग का आश्वासन दे रहे हैं।

बड़ी खबर: सरकार का विरोध करते हुए "फांसी" पर लटक गए संविदाकर्मी, देखिए लाइव वीडियो

विदित हो कि 18 मार्च की शाम लक्ष्मी (07) पुत्री भूपेन्द्र सिंह तोमर निवासी रूअर अपने परिवार के अन्य बच्चों के साथ खेत से घर लौट रही थी। उनके साथ उसका दादा नाथूङ्क्षसह भी था, लेकिन घर के नजदीक छोड़कर वह खेत पर लौट गए। उसके बाद दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और बच्चों के बीच से लक्ष्मी को उठाकर ले गए। अन्य बच्चे दौड़कर घर पहुंचे और परिजन को घटना से अवगत कराया। उसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना की। पुलिस व परिजन सक्रिय होकर इधर उधर दौड़े लेकिन तब तक बदमाश बच्ची को लेकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक ने एडीशनल एसपी अनुराग सुजानिया के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की टीम बना दी है। उधर एक संदिग्ध बदमाश का स्कैच भी जारी कर दिया है। वहीं अपहरणकर्ताओं पर दस दस हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस अभी तक स्कैच वाले को भी नहीं ढूंड सकी है। एडीशनल एसपी सुजानियां रोजाना अंबाह कैंप कर रहे हैं और मामले के निकाल के लिए गठित टीम के पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई खास क्लू नहीं मिला, जिससे अपहरणकर्ताओं तक पुलिस पहुंच सके।


आगरा , पिनाहट, ग्वालियर, धौलपुर सहित कई जगह पुलिस की दबिश : बालिका व उसके अपहरणकर्ताओं की तलाश में पुलिस पार्टियों ने आगरा, पिनाहट, ग्वालियर, धौलपुर सहित अंबाह में कई जगह दबिश दी, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला है। कुछ जगहों पर तो पुलिस पार्टियों ने पड़ाव डाल रखा है और जो क्लू मिल रहे हैं।


धौलपुर, आगरा सहित अन्य शहरों में पुलिस पार्टियों ने पड़ाव डाल रखे हैं। हर स्तर से प्रयास जारी हैं, बालिका को हर हालत में लेकर आएंगे।
अनुराग सुजानियां, एडीशनल एसपी, मुरैना