11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीमराव अम्बेडकर की जयंती

वक्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने की बात कही। समारोह में लक्खीराम बैरवा, हरीसिंह, डोडीराम, छुट्टनलाल बैरवा आदि ने विचार व्यक्त किए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Dinesh Kumar Sharma

•

Updated: 15 Apr 2017, 11:56 AM IST

टोडाभीम. अखिल भारतीय बैरवा महासभा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। संत हरिहर आश्रम अम्बेडकर पार्क में आमसभा हुई। तहसील अध्यक्ष गंगाराम बैरवा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने की बात कही। समारोह में लक्खीराम बैरवा, हरीसिंह, डोडीराम, छुट्टनलाल बैरवा आदि ने विचार व्यक्त किए। भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला महामंत्री भीमसिंह राजावत, पार्षद सतीशचन्द गोयल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

गुढ़ाचन्द्रजी. बालघाट कस्बे में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कांग्रेस नेता लक्खीराम बैरवा व राष्ट्रीय युवा बैरवा महासभा के प्रदेश संयोजक कैलाश चन्द्रवाल ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। बाबा साहेब को गरीबों का मसीहा बताया।

इस दौरान कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के शकील अहमद, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मंजू चन्द्रवाल मौजूद थे।

मासलपुर. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र मेहरा के निवास पर जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर को याद किया। इस दौरान अनिल शुक्ला, ईदू खान, हरी कंडेरा, राजू जाटव, श्याम वाल्मीकि, सफीउददीन खान मौजूद थे।