श्योपुर।शहर के किला स्थित रामजानकी मंदिर शहर सहित जिले भर में जनआस्था का प्रतीक है। यही वजह है कि मंदिर की जितनी धार्मिकता प्राचीन है, उतना ही इसका इतिहास भी है। कहते है श्योपुर किले के राजा नरसिंह गौड़ प्रतिदिन भगवान राम की प्रतिमा के दर्शन करते थे, तभी भोजन ग्रहण करते थे। यही वजह है कि उन्होंने किले पर एक झरोखा बनवाया था, जहां से वे प्रतिदिन दर्शन करते थे।