ग्वालियर

ग्वालियर से बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, सहेली के साथ कर रही थी वेश्यावृत्ति का धंधा

Gwalior News: मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और एमपी पुलिस ने शहर की घनी बस्ती में कार्रवाई कर बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया, एक साल से भी लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के सहारे ग्वालियर में रह रही थी युवती
3 min read
Gwalior News Bangladeshi Women Arrested crime branch mp police Action
Gwalior News Bangladeshi Women Arrested crime branch mp police Action(फोटो: सोशल मीडिया)

Gwalior news: ग्वालियर क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शहर की घनी बस्ती में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला पिछले एक साल से भी लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के सहारे ग्वालियर में रह रही थी।

दो स्पा सेंटरों पर करती थी काम, पूछताछ में वेश्यावृत्ति का खुलासा

पुलिस के मुताबिक ये महिला दो स्पा सेंटरों पर काम करती थी। महिला उपनगर ग्वालियर के एक किराए के अपार्टमेंट में रहती थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह पड़ाव और हाईकोर्ट के पास स्थित स्पा सेंटरों में काम करती थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अपनी एक बांग्लादेशी सहेली के साथ यहां वेश्यावृत्ति का काम कर रही थी।

ढाका की फुकुर बस्ती से की भारत में एंट्री

पुलिस के मुताबिक महिला से सख्ती से पूछताछ की गई। इस दौरान उसने बताया कि वह मीरपुर, ढाका (बांग्लादेश) की फुकुर बस्ती से नदी और पहाड़ों के रास्ते भारत पहुंची। यहां कोलकाता पहुंचने के बाद दलाल के माध्यम से ग्वालियर आ गई।

कॉल सेंटर में नौकरी का झांसा देकर देहव्यापार में धकेला

बांग्लादेशी महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह गरीब परिवार से है। उसका पति दिन-रात उसके साथ मारपीट करता था। पति से प्रताडि़त महिला नौकरी की तलाश में थी। लेकिन नौकरी नहीं मिली। तब एक युवक ने उसे कोलकाता के एजेंट से मिलवाया। इस एजेंट के माध्यम से महिला अनीस से मिली थी। जिसने उसे भारत लाकर कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। लेकिन अब वैश्यावृत्ति के घिनौने धंधे में लगा दिया। अनीस ने ही उसे ग्वालियर के रविंद्र उर्फ छोटू धाकड़ के पास भेजा। वह उसके साथ किराये के फ्लैट में रह रही थी। अनीस का नाम सामने आने के बाद अब पुलिस ने अनीस तक पहुंचने की कवायद तेज कर दी है।

भारत में घुसपैठ कराने वाला बड़ा गिरोह सक्रिय

गिरफ्तार की गई बांग्लादेशी महिला ने खुलासा किया है कि उसने खुलासा किया कि भारत में घुसपैठ कराने वाला एक बड़ा गिरोह सक्रिय है, जो अवैध रूप से लोगों को सीमा पार कराकर भारत में बसाने का काम भी कर रहा है। महिला ने ये भी बताया कि किराये से जहां रहती थी, वहीं रहकर उसने फर्जी तरीके से आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाया था। अब पुलिस पड़ताल कर रही है कि आखिर उसने ये कैसे बनवाएं।

जासूस बताकर पकड़वाने की धमकी देता था अनीस शेख

महिला को वैश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने वाले अनीस को लेकर महिला ने बताया कि धंधे के लिए मना करने पर अनीस उसे धमकी देता था कि अगर उसने मुंह खोला, तो उसे जासूस बताकर पुलिस को सौंप देगा।

खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट

महिला के पकड़े जाने के बाद अब खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। एक टीम महिला से पूछताछ करने यूनिवर्सिटी थाने पहुंची। उसके पूरे नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है।

पुलिस को उलझा रही महिला

पूछताछ में महिला एमपी पुलिस को उलझा रही है। पहले उसने पुलिस को बताया कि वह 10 महिलाओं के साथ 4-4 हजार रुपए देकर भारत पहुंची है। वहीं बाद में उसने कहा कि वह अकेली आई है। फिलहाल पुलिस उसकी इस कहानी पर भरोसा नहीं कर रही है।

पुलिस ने जब्त किए दस्तावेज और मोबाइल

क्राइम ब्रांच पुलिस ने इस बांग्लादेशी महिला के पास से कुछ दस्तावेज और मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

एक महीने में 10 बांग्लादेशी गिरफ्तार

पिछले एक महीने में ग्वालियर पुलिस ने 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अक्टूबर में महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर से बांग्लादेशी एक ही परिवार के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद गोविंदपुरी से एक बांग्लादेशी युवती और अब इस महिला की गिरफ्तारी की गई है।

15 नवंबर को वापस भेजे जाएंगे बांग्लादेश

क्राइम ब्रांच का कहना है कि पकड़े गए सभी बांग्लादेशियों को फिलहाल पुलिस लाइन स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। यहां से 15 नवंबर को इन्हें ग्वालियर से हावड़ा ले जाया जाएगा, जहां से बीएसएफ के जरिए इन्हें बांग्लादेश वापस भेज दिया जाएगा।

Updated on:
13 Nov 2025 12:27 pm
Published on:
13 Nov 2025 12:27 pm