ग्वालियर

अब AC TRAIN में होगा ग्वालियर से हरिद्वार तक का सफर, इस टाइम पर चलेगी ग्वालियर से

अब AC TRAIN में होगा ग्वालियर से हरिद्वार तक का सफर, इस टाइम पर चलेगी ग्वालियर से
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2018, 5:07 PM IST
haridwar news

ग्वालियर। शहर के यात्रियों को जल्द ही हरिद्वार जाने के लिए नई एसी ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। अभी तक ग्वालियर से जाने वाले यात्रियों के लिए फुल एसी ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्वालियर से वैसे तो तीन चार ट्रेनें हरिद्वार के लिए निकलती है, लेकिन लंबी दूरी की ट्रेन होने की वजह से इन ट्रेनों में आसानी से एसी कोच में सीट उपलब्ध नहीं हो पाती। इसे देखते हुए यह नई ट्रेन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को शुरू करने के लिए विचार पूरा कर लिया है, जल्द ही इस ट्रेन के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। रेलवे सूत्रों की मानें तो यह ट्रेन प्रतिदिन शाम 7.10 बजे ग्वालियर आकर सुबह 5.30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

शाम 7.45 बजे चलेगी, 15 डिब्बों की होगी ट्रेन
हरिद्वार से जबलपुर जाने वाली इस ट्रेन के सभी 15 डिब्बे एयर कंडीशनर होंगे, जिससे यात्री आराम से सफर पूरा कर सकेंगे। ट्रेन कुछ ही बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।

नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा
हरिद्वार के लिए नई एसी ट्रेन चलाने के लिए रेलवे बोर्ड ने विचार कर लिया गया है, जल्द ही ट्रेन के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। संभावना है कि तीन-चार माह के अंदर ट्रेन ग्वालियर को मिल सकती है।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल

Published on: