ग्वालियर। नई दिल्ली से हबीबगंज तक चलने वाली वातानुकूलित शताब्दी एक्सप्रेस की रंगत जल्द ही बदलेगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को नई सुविधाओं के तहत बोगियों के अंदर वाई-फाई की सुविधा से जोड़ा जाएगा। वहीं कोच में किसी भी घटना को देखने के लिए सीसीटीवी कैमरों को लगाया जाएगा।
यह सब रेलवे बोर्ड की स्वर्ण योजना में शामिल होने के बाद हुआ है। इस रूट के लिए बेहतर ट्रेनों में पहचान रखने वाली इस ट्रेन को यात्री काफी पसंद करते हैं। यह अन्य ट्रेनों की तुलना में काफी कम समय लेती है। ट्रेन की स्पीड बढ़ाने के लिए रेलवे विचार कर रही है। अभी शुरुआत में नई दिल्ली से आगरा स्टेशन के बीच में इसकी स्पीड 150 और आगरा से झांसी के बीच में लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार इसकी रहती है।
दिखेगा असर शताब्दी एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड की स्वर्ण योजना में चुना गया है। इस योजना के तहत ट्रेन की रंगत बदलेगी। इससे यात्रियों को और सुविधा मिलेगी। ट्रेन में बदलाव तीन माह में दिखने लगेगा। मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल