2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसमान से आग हुई बरसना शुरू, गर्म हवाओं ने छुटाए पसीने, अस्पताल में पहुंचने लगे मरीज

आसमान से आग हुई बरसना शुरू, गर्म हवाओं ने छुटाए पसीने, अस्पताल में पहुंचने लगे मरीज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 12 May 2018, 7:16 AM IST

gwalior hot season

ग्वालियर। सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं। आसमान से आग बरस रही है, जिससे धरती तवा की तरह तप रही है। शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आज पारा 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिनभर तेज धूप के साथ गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहे, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा और सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति देखी गई।

IPL 2018 : आईपीएल मैचों का अब फ्री ले सकेंगे मजा,यहां है IPL फैन पार्क


आज सुबह से ही तेज धूप झुलसा रही थी। ११ बजे के बाद तो घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर २ बजे के बाद गर्मी और तेज हो गई, जिससे सड़कें खाली सी हो गईं। शाम होने पर गर्मी के साथ उमस ने भी बेचैन किया। गर्मी से लोगों को देर रात तक सुकून नहीं मिला।

Breaking : सड़क हादसे में माता-पिता, बेटा और दामाद सहित चार की मौत, एक गंभीर

और बढ़ेगी गर्मी
मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार गोधा ने बताया कि अभी गर्मी के हालात ऐसे ही रहेंगे। अगले चौबीस घंटों में गर्मी और बढ़ेगी। दिन में तेज धूप के साथ हवाएं चलेंगी।

Breaking: मां के साथ सो रही बच्ची को उठा ले गया युवक, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें VIDEO


आंधी पानी से आई थी गिरावट
कुछ दिन पहले आए आंधी-पानी से मौसम में कुछ नरमी आ गई थी, जिससे अधिकतम तापमान ३५.५ डिग्री पर पहुंच गया था।

breaking : प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सिंधिया पर साधा निशाना,कमलनाथ को लेकर भी दिया बड़ा बयान

सुबह 10.30 बजे पारा पहुंचा 37.0 पर
शुक्रवार को सुबह से ही झुलसाने वाली गर्मी थी। सुबह 10.30 बजे ही पारा 39.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका था। इसके चलते लोग अपने घरों में ही कैद होकर रह गए। दिन में पंखे, कूलर में भी चैन नहीं मिल रहा था।

ऐसे चढ़ा पारा













































५.३०२६.००
५.३०४२.००
६.३०२७.२०
७.३०२९.४०
८.३०३३.३०
९.३०३७.२०
१०.३०३९.००
११.३०४०.४०
१२.३०४१.८०
१.३०४२.२०
















२.३०४३.६०
३.३०४३.६०
४.३०४३.००

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़