
ग्वालियर। जो लोग किसी कारणवश स्टेडियम में आइपीएल मैच देखने नहीं जा पा रहे हैं अब उन लोगों के चेहरे पर खुशी की रौनक दिखाई देने वाली है। क्योकि जिन शहरों में आइपीएल मैच नहीं हो रहे हैं वहां के क्रिकेट फैंस भी आइपीएल मैचों का लाइव मजा ले सकेंगे। जानकारी के अनुसार देश के 19 राज्यों के 36 शहरों फैन पार्क बनाए हैं जहां ये मैच फ्री में देखे जा सकेंगे। इस फैन पार्क में प्रदेश के ग्वालियर में 12 और 13 मई को मैच दिखाए जाएंगे। खेल से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि जिन शहरों में मैचों का आयोजन नहीं हो रहा है वहां के लोगों को विशेष चयनित खुले क्षेत्र में मैचों का प्रसारण करके स्टेडियम जैसा माहौल दिया जाता है।
यह भी पढ़ें : breaking : 18 साल की उम्र में प्यार , 60 की उम्र में बेटों ने ही की हत्या,देखें वीडियो
इस बार मैचों के लिए विशाल स्क्रीन लगाई गई हैं। जहां वह आसानी के साथ आइपीएल मैच का मजा ले सकेंगे। आपको बता दें कि आईपीएल फैन पार्क की शुरुआत 2015 में की गयी थी। 12 और 13 मई को ग्वालियर में एमएलबी कॉलेज ग्राउंड पर फैन पार्क में बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाया जाएगा।
12 मई को किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकत्ता नाइट राइड्र्स के बीच मुकाबल 8 बजे से होगा। वहीं 13 मई को दिल्ली और रॉयल चैंजर्स बैंगलुर के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। इस फैन पार्क को लेकर शहर के एमएलबी कॉलेज ग्राउंड पर सुरक्षा सहित फैंन को परेशानी न हो उसके भी इंतजाम किए गए है।
यह भी पढ़ें : महाराज बाड़े पर लगी आग, लोगों में मची भगदड़, See video
फैंस का रखा है ध्यान
एमएलबी कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि १२ और १३ मई को कॉलेज के ग्राउंड पर फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है। मैच को देखते हुए सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए है। साथ ही फैंस को भी किसी तरह की तकलीफ न हो इसका भी ख्याल रखा गया है।
Published on:
11 May 2018, 8:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.