2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : सड़क हादसे में माता-पिता, बेटा और दामाद सहित चार की मौत, एक गंभीर

श्योपुर-शिवपुरी हाइवे पर गोरस के पास हुआ दर्दनाक हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 11 May 2018, 8:44 PM IST

four dead one injured in sheopur road accident

ग्वालियर। श्योपुर जिले के कराहल थानान्तर्गत श्योपुर-शिवपुरी हाइवे पर शुक्रवार को एक कार पलट गई। जिससे कार में माता-पिता,बेटा और दामाद सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा के लिए रैफर कर दिया गया। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार दोपहर को गोरस के पास घटित हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर एसपी डॉ शिवदयाल सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

यह भी पढ़ें : BREAKING NEWS: महाराज बाड़े पर लगी आग, लोगों में मची भगदड़, See video

कराहल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कराहल टीआई डीके पांडेय ने बताया कि कार में सवार लोग कैलारस से श्योपुर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। गोरस से दो किलोमीटर आगे चलने के बाद उनकी कार अचानक असंतुलित हो गई और पेड़ से टकराने के बाद पलट गई।

यह भी पढ़ें : breaking : 18 साल की उम्र में प्यार , 60 की उम्र में बेटों ने ही की हत्या,देखें वीडियो

हादसे के दौरान कार में सवार हरिशंकर दुबे ७० वर्ष पुत्र कस्तूरचंद दुबे निवासी कैलारस जिला मुरैना तथा उनकी पत्नी मिस्त्री बाई ६५ वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि बेटा राजू दुबे और दिनेश दुबे तथा दामाद सतेन्द्र पुत्र लक्ष्मीकांत तिवारी निवासी विजयपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : breaking : प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सिंधिया पर साधा निशाना,कमलनाथ को लेकर भी दिया बड़ा बयान

तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें : mp board 10th result 2018 : इस दिन आ रहा है कक्षा 10वीं का रिजल्ट, छात्रों में खुशी का माहौल

जहां से हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को कोटा रैफर कर दिया गया। कोटा ले जाते समय रास्ते में राजू ४० पुत्र हरिशंकर दुबे तथा कोटा अस्पताल में दामाद सतेन्द्र तिवारी ३२ वर्ष की भी मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़