ग्वालियर

उत्तरी हवा की हुई एंट्री, अगले 2 दिनों में तेजी से गिरेगा तापमान, Alert

Mp weather: शहर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
less than 1 minute read
फोटो सोर्स: पत्रिका
फोटो सोर्स: पत्रिका

Mp weather: उत्तर प्रदेश में बना चक्रवातीय घेरा कमजोर पड़ने के बाद हवा का रुख बदल गया। उत्तर से आने वाली सर्द हवा की वजह से न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे रात में ठंडक बढ़ गई। सुबह के समय सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दीपावली तक तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की संभावना जताई है।

आने वाले 2 दिनों में बढ़ेगी ठंड

दरअसल हिमालय पर जल्दी बर्फबारी हो गई है। इस बर्फबारी का असर ग्वालियर-चंबल संभाग के मौसम पर दिख रहा है। रात के तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे रात में ठंडक बढ़ गई है। सुबह के समय गर्म कपड़े पहनकर निकलना पड़ रहा है। वहीं दिन में मौसम सामान्य होने लगा है। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

रबी की फसलों के लिए अनुकूल हुआ मौसम

सिंतबर के अंत में तेज गर्मी हो रही थी, जिससे रबी की फसल पर संकट था। अब रबी की फसलों के लिए मौसम अनुकूल हो गया है। सरसों सहित दलहन की फसलों के अंकुरण अच्छा होगा। बारिश की भी संभावना नहीं है, जिसकी वजह से धान को भी नुकसान नहीं आएगा।

Updated on:
16 Oct 2025 11:12 am
Published on:
16 Oct 2025 11:12 am