ग्वालियर

कोहरे के चलते वंदे भारत सहित दर्जनों ट्रेनें घंटों लेट, हुई 2 से 10 घंटे की देरी

सुबह शताब्दी, वंदे भारत, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो से 10 घंटे की देरी(Train Late Due To Fog) से ग्वालियर पहुंची।
less than 1 minute read
Train Late Due To Fog
Train Late Due To Fog

Train Late Due To Fog : जनवरी महीने में तेजी से कोहरा छाने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर काफी असर पडऩे लगा है। इसमें दिल्ली से आने वाली दर्जनों ट्रेनें रविवार को भी देरी से आई। इतना ही नहीं सुबह शताब्दी, वंदे भारत(Vande Bharat Train), छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो से 10 घंटे की देरी(Train Late Due To Fog) से ग्वालियर पहुंची। ट्रेनों के सफर का समय बढकऱ दोगुना हो गया है। इसके चलते स्टेशन की पूछताछ कार्यालय पर यात्रियों की लंबी लाइनें लग रही हैं।

दिल्ली से आने वाली ट्रेनें

सचखंड 4.41 घंटे, महाकौशल 4.24 घंटे, श्रीधाम 1.50 घंटे, गोवा एक्सप्रेस 1.05 घंटे, छत्तीसगढ़ 10.20 घंटे, तेलंगाना 1.35 घंटे, राजधानी 2 घंटे, झेलम 1 घंटे, गोंडवाना 3.05 घंटे, जीटी 2.30 घंटे, अंडमान 4.30 घंटे, केरला 1.34 घंटे, हमसफर 5.26 घंटे, तमिलनाडु 2 घंटे, कुरुक्षेत्र 3.58 घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस 2.45 घंटे, वंदे भारत एक्सप्रेस 1.12 घंटे देरी(Train Late Due To Fog) आई।

झांसी से आने वाली ट्रेनें

वंदे भारत एक्सप्रेस 6.24 घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस 1.57 घंटे, बरौनी मेल 1.15 घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस 1.20 घंटे, कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस 6.23 घंटे आदि देरी(Train Late Due To Fog) से आई।

Updated on:
06 Jan 2025 11:16 am
Published on:
06 Jan 2025 11:16 am