हमीरपुर

सड़क पर पड़ी मिली युवती की बिना कपड़ों की लाश, कुत्ते नोंच रहे थे, रेप के बाद कत्ल!

हमीरपुर में सड़क किनारे एक युवती का शव मिला। शव पर एक भी कपड़ा नहीं था। सड़क किनारे पड़े शव को कुत्ते नोच रहे थे। स्थानीय लोगों को संदेह है कि युवती के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

less than 1 minute read
प्रतीकात्मक फोटो, PC- Patrika

हमीरपुर : हमीरपुर में सड़क किनारे एक युवती का शव मिला। शव पर एक भी कपड़ा नहीं था। सड़क किनारे पड़े शव को कुत्ते नोच रहे थे। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने संभावना जताई है कि हत्या कुछ घंटे पहले ही हुई है।

पुलिस को आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को सड़क पर फेंका गया है। महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें

धीरेंद्र शास्त्री फिर हुए बेहोश, अचानक चक्कर आया और लेट गए, एएसपी अनुज चौधरी को सुरक्षा की कमान

रमना गांव के पास मिला शव

स्थानीय लोगों को संदेह है कि युवती के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह, जिला मुख्यालय से करीब 37 किलोमीटर दूर मौदहा-राठ मार्ग पर रमना गांव के निकट उसका शव बरामद हुआ। मौदहा थाने के अंतर्गत आने वाले मौदहा-राठ मुख्य मार्ग पर राहगीरों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे रमना गांव के पास सड़क पर खून के निशान देखे। कुछ लोगों ने गाड़ी से नीचे उतरकर देखा तो सड़क से मात्र तीन मीटर दूर किनारे पर एक महिला का नग्न शव नजर आया, जिसे कुत्ते नोच रहे थे।

मौके पर पहुंची पुलिस

राहगीरों की सूचना मिलते ही मौदहा के सीओ राजकुमार पांडेय और थाना प्रभारी उमेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कपड़ों से ढकवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार, सड़क पर बिखरे खून के धब्बों का नमूना संग्रहित कर लिया गया है। शव पर कंधे के हिस्से में बैंगनी रंग का सूटकेज मौजूद है, जबकि शेष शरीर के कपड़े लापता हैं।

ये भी पढ़ें

‘अल-फलाह यूनिवर्सिटी को तोप से उड़ा दो’, यति नरसिंहानंद गिरी का दिल्ली ब्लास्ट पर विवादित बयान

Published on:
13 Nov 2025 01:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर