हमीरपुर

हमीरपुर में यात्रियों से भरी नाव यमुना नदी में पलटी, NDRF कर रही रेस्क्यू, कई लोग लापता

Hamirpur Boat Accident : हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी में 9 लोगों से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाविक ने 3 को बचाया, जबकि 5 बच्चों समेत 6 लोग अब भी लापता हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 May 2026, 7:45 AM IST
Feature image
यमुना में पलटी नाव, 6 लोग लापता, PC- Patrika

हमीरपुर : हमीरपुर में यमुना नदी में एक नाव पलट गई। नाव में कुल 9 लोग सवार थे। नाविक ने 3 लोगों को बचा लिया। वहीं 6 लोग लापता हो गए। लापता होने वाले लोगों में 5 बच्चे और एक महिला शामिल है।

यह हादसा कूतुपुर पटिया गांव में जिला मुख्यालय से 25 किमी. की दूरी पर हुआ। हादसा लगभग शाम 6 बजे के आसपास हुआ। लोगों के मुताबिक सभी बच्चे और महिलाएं यमुना नदी के उस पार खीरा-ककड़ी खाने के लिए गए हुए थे। लौटते समय हादसा हो गया।

SDRF कर रही लापता लोगों की तलाश

देर रात बांदा से आए डीआईजी राजेश एस भी घटना स्थल पहुंचे और वहां का निरीक्षण कर सबंधित टीम और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। घटना के करीब दस घंटे बीतने को हैं लेकिन अभी तक लापता लोगों की तलाश नहीं हुई है। यमुना में एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है।

ज्यादातर गांव में रिश्तेदारी में आए थे

गांव के निवासी श्रीपाल की बेटी की शादी के बाद विदाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ था, जिसमें शामिल होने आए 10 रिश्तेदार शाम करीब 6 बजे नाव से नदी पार कर खरबूजे और ककड़ी तोड़ने गए थे। लौटते समय अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच धारा में पलट गई।

नाव चला रहे धीरू ने साहस दिखाते हुए विष्णु, रिंकू और पारुल को सुरक्षित बचा लिया, जिन्हें तुरंत कुरारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस हादसे में आकांक्षा (9), रानी (9), ब्रजरानी (25), लभ्यांश (5), गोरेलाल (6) और आदित्य (11) पानी में बह गए और लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम अभिषेक गोयल और एसपी मृगांक शेखर पाठक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया।

अंधेरा होने की वजह से रात में रेस्क्यू में आई दिक्कत

रात में अंधेरा होने की वजह से SDRF की टीम को रेस्क्यू करने में समस्या का सामना करना पड़ा। डीएम ने बताया कि कानपुर में NDRF को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। गोताखोर लापता लोगों की लगातार तलाश कर रहा हैं। प्रशासन ने अतिरिक्त टीमें तैनात की हैं और किनारे पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

Updated on:
7 May 2026, 7:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया आरोपी, रेप के बाद हत्या; मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

हमीरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत, परिवार ने धारदार हथियार से हत्या की जताई आशंका; पुलिस को गला दबाने का शक

Hamirpur News: बच्चों के तिरंगा आंदोलन ने बदली चंदूपुर की तस्वीर, 5 घंटे के प्रदर्शन के बाद गांव पहुंचा प्रशासन, सड़क ठीक करने उतरी JCB

Hamirpur News: स्कूल की बदहाल सड़क से परेशान बच्चे पहुंचे कलक्ट्रेट, पुलिस के सामने भी डटीं छात्राएं, वीडियो वायरल

‘रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भिड़ंत!’ दोनों चालकों समेत 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल